पैदल आ रहे युवक से पुलिस ने गुप्‍त सूचना पर की कार्रवाई, बरामद की चरस की बड़ी खेप

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य

कुल्लू पुलिस थाना के तहत पुलिस ने मलाणा के पास डुंखरा नामक जगह पर युवक को 908 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन करनी आरंभ कर दी है। युवक की पहचान हेतराम निवासी सुहल डरकघर लगौटी तहसील अनी जिला कुल्लू के रूप में हुई है।

बुधवार रात को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मलाणा मार्ग में चरस तस्करी हो रही है। इसी आधार पर टीम ने मलाणा सड़क में डुंखरा नामक जगह के पास नाकाबंदी की।

इस दौरान हर आने जाने वालों की पुलिस पूछताछ कर रही थी। तभी मलाणा की तरफ से एक युवक पैदल आ रहा था, वह पुलिस को देखकर हड़बड़ा गया। शक के आधार पर पुलिस टीम ने युवक की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 908 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस टीम ने युवक को गिरफ्तार कर छानबीन करनी आरंभ कर दी है।

मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि चरस तस्कर को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इसके बाद आरोपित से पुलिस कड़ी पूछताछ करेगी। चरस कहां से लाई और कहां ले जाई जा रही थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...