
बैजनाथ – बर्फू
बिलिग से सोलो पैराग्लाइडिग की उड़ान भरकर कुल्लू की ओर निकले सिगापुर के एक पायलट की बड़ा भंगाल और कुल्लू के बीच की पहाड़ियों में इमरजेंसी लैंडिग हुई है। पायलट पूरी तरह से सुरक्षित है। पायलट ने इमरजेंसी लैंडिग के बाद इस बाबत जानकारी साथियों को दी।
इसके बाद जिस कंपनी से उक्त पायलट इंश्योरड है, उसके माध्यम से रेस्क्यू शुरू किया जा रहा है। बैजनाथ प्रशासन के अनुसार अमित नूरपुरी नाम का यह पायलट मौजूदा समय में सिगापुर में रहता है और उसे पैराग्लाइडिग का अच्छा अनुभव है। बुधवार सुबह उसने बिलिग से उड़ान भरी थी लेकिन दोपहर बाद उसके इमरजेंसी लैंडिग होने की सूचना मिली है।
एसडीएम बैजनाथ सलीम आजम ने बताया कि उक्त पायलट अमित नूरपुरी भारतीय मूल का है। अब तक की सूचना के अनुसार उसने बिलिग से अकेले उड़ान भरी थी। उसे बीच में इमरजेंसी लैंडिग करनी पड़ी है। वह पूरी तरह से सुरक्षित है।
बिलिग से सोलो उड़ान भरने के लिए उन्होंने प्रशासन से कोई अनुमति नहीं ली थी। नियमों के अनुसार सोलो उड़ान के लिए भी प्रशासन से अनुमति लेना जरूरी होता है।
एसडीएम ने बताया कि इस मामले में जिस कंपनी ने उनकी इंश्योरेंस की है, वह रेस्क्यू उपलब्ध करवा रही है। प्रशासन की ओर से जो भी मदद हो रही है वह की जा रही है।
