पुलिस कांस्टेबल को संशोधित पे-बैंड देने की अधिसूचना जारी

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

प्रदेश सरकार ने पुलिस कांस्टेबल को संशोधित पे-बैंड देने को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। पुलिस कांस्टेबलों को पे बैंड व ग्रेड पे 2 साल अनुबंध और 2 साल का नियमित सेवाकाल पूरा करने पर दिया जाएगा। अभी तक पुलिस कांस्टेबल को यह लाभ 8 साल बाद मिल रहा था।

जारी अधिसूचना के अनुसार कांस्टेबलों को प्रवेश स्तर पर 5910-20200 रुपए का पे बैंड और 1900 रुपए के ग्रेड पे का लाभ मिलेगा। इन्हें 7810 रुपए का प्रारंभिक वेतन मिलेगा।

1 जनवरी, 2015 के बाद इन्हें लिपिक व अन्य समकक्ष कर्मियों की तर्ज पर 10300-34800 रुपए का पे बैंड मिलेगा जबकि 3200 रुपए ग्रेड पे मिलेगी। संशोधित पे बैंड का लाभ जनवरी, 2016 से मिलेगा।

प्रदेश में पुलिस कर्मियों के पे बैंड का मुद्दा बीते कई महीनों से चर्चा में था। न सिर्फ पुलिस कर्मी सरकार से पे बैंड में संशोधन की मांग कर रहे थे, बल्कि विपक्ष भी इस मुद्दे को लेकर लगातार सरकार पर हमलावर था।

पुलिस कर्मियों की मांग पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विधानसभा में इस मुद्दे को सुलझाने का आश्वासन दिया था। इसके बाद बीते दिनों मंत्रिमंडल की बैठक में इसे लेकर फैसला लिया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...