पुलिस में ड्राइवर के पद पर कार्यरत कांगड़ा के जवान ने उठाया खाैफनाक कदम, क्वार्टर में जहर खाकर दी जान

--Advertisement--

Image

हमीरपुर- अनिल कपलेश

जिला हमीरपुर के अंतर्गत पड़ते पुलिस थाना भोरंज में ड्राइवर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे पुलिस जवान ने जहरीला पदार्थ निगल कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भोरंज थाना में राजेश कुमार (52) गांव खुंडियां, जिला कांगड़ा चालक के पद पर कार्यरत था।

जब सुबह से ही किसी ने उसे नहीं देखा तो एक कर्मचारी उसे सरकारी क्वार्टर में देखने गया तो वह उसके कमरे में बेसुध अवस्था में पाया गया, जिसे करीब 10 बजे सिविल अस्पताल भोरंज लाया गया, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल हमीरपुर भेज दिया है। उक्त व्यक्ति ने ऐसा क्यों किया, इसका पता नहीं चल सका है।

इस बारे में भोरंज थाना प्रभारी सूरम सिंह ने बताया कि जब ड्राइवर सुबह किसी को भी नहीं दिखा और कमरे में जाने पर वह बेसुध पड़ा मिला तो भोरंज अस्पताल में डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कन्फ्यूजन खत्म, कल एक ही दिन होगी अष्टमी और नवमी

हिमखबर डेस्क  चैत्र नवरात्रि पर्व में अष्टमी और नवमी को...

कितने दिन का होगा लॉकडाउन? दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट, मोदी ने दिए क्या संकेत?

हिमखबर डेस्क  मिडल ईस्ट में जारी जंग और तनाव थमने...

सरकार हिमाचल में बसाएगी 3 नए सैटेलाइट शहर, HUDCO और HIMUDA के बीच MoU साइन

हिमखबर डेस्क  प्रदेश में तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास...