कार हादसे में घायल महिला ने टांडा अस्पताल में तोड़ा दम

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

पठानकोट-चम्बा एनएच पर हटली में हुए कार हादसे में घायल एक और महिला की मौत हो गई है। महिला ने कांगड़ा जिले में स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा में उपचार के दौरान दम तोड़ा है। इसके साथ ही हादसे में मरने वालों की संख्या अब 3 हो गई है।

चुराह के बघेई कोठी क्षेत्र के संद्रोता गांव का एक परिवार अपनी कार (एचपी 44-4311) में बुजुर्ग की अस्थियां विसर्जित करने के लिए हरिद्वार के लिए गया हुआ था। 13 अप्रैल को हरिद्वार से वापस घर लौट रहे थे। सुबह करीब साढ़े तीन बजे जब कार हटली में पहुंची तो चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार सड़क से लगभग 30 फुट नीचे खेतों में जा गिरी।

हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा 2 महिलाएं घायल हुई थीं। घायल महिलाओं को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रैफर कर किया गया था। यहां उनका उपचार चल रहा था लेकिन बुधवार को अस्पताल में उपचाराधीन लच्छी देवी (76) पत्नी बैंसु राम की भी मौत हो गई।

मामले की पुष्टि डीएसपी चम्बा अभिमन्यु वर्मा ने की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कन्फ्यूजन खत्म, कल एक ही दिन होगी अष्टमी और नवमी

हिमखबर डेस्क  चैत्र नवरात्रि पर्व में अष्टमी और नवमी को...

कितने दिन का होगा लॉकडाउन? दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट, मोदी ने दिए क्या संकेत?

हिमखबर डेस्क  मिडल ईस्ट में जारी जंग और तनाव थमने...

सरकार हिमाचल में बसाएगी 3 नए सैटेलाइट शहर, HUDCO और HIMUDA के बीच MoU साइन

हिमखबर डेस्क  प्रदेश में तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास...