बीमा के नाम पर 11 लाख रुपए का लगाया चूना

--Advertisement--

Image

नालागढ़- सुभाष चंदेल

औद्योगिक कस्बे बरोटीवाला के तहत बीमा के नाम पर 11 लाख की धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में दर्शन लाल निवासी संगड़ाह जिला सिरमौर ने बताया कि वह बद्दी के एक उद्योग में कार्यरत है।

उसे पिछले साल 18 जनवरी को किरण नाम की एक महिला का कॉल आया जिसने खुद को एचडीएफसी की बीमा एजेंट बताया और कहा कि आपकी एक बीमा पॉलिसी रुकी हुई है ।

इसमें आपके 38600 जमा है, इस पैसे को निकालने के लिए कंपनी की एनओसी हेतु 12600 रुपए जमा करना पड़ेगा, जिसमे कुल 51200 रुपए हो जाएगा और 1200 रुपए एनओसी के कट जाएंगे।

इसके बाद आपके खाते में 50 हजार रुपए डाल दिए जाएंगे। दोबारा फिर विजय सावरकर नाम के व्यक्ति ने कहा कि आपका पैसा 186000 है और इसका जीएटी का 28 हजार लगेगा और आपका पैसा मिल जाएगा।

डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने मामले कि पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...