मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के दोस्त के “मामा” ने थामा कांग्रेस का हाथ, भ्रष्टाचार पर खरी-खोटी…

--Advertisement--

Image

सिरमौर- नरेश कुमार राधे

शिलाई में बीजेपी को कांग्रेस ने झटका देने का दावा किया है। सीएम जयराम ठाकुर के करीबी दोस्त व पूर्व विधायक बलदेव तोमर के मामा कंवर सिंह ने बीजपी छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

जनसम्पर्क अभियान के तहत बुधवार को शिलाई के विधायक ठाकुर हर्षवर्धन चौहान का लोजा मानल पंचायत में पहुंचने पर स्वागत हुआ। इस दौरान पूर्व विधायक के मामा ने समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल होने का ऐलान किया।

मौके पर कांग्रेस नेता ने कहा कि बीजेपी राज में भ्रष्टाचार चरम पर है,विधानसभा में भी कई बार भ्रष्टाचार के मुद्दे को उठाया, परन्तु आश्वासन के अलावा कुछ भी नहीं मिला।

उन्होंने महंगाई पर भी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को खरी खोटी सुनाई। कहा कि मुख्यमंत्री हवा में ही घूम रहे हैं, जमीन पर घोषणा के अलावा कुछ नहीं हुआ।

उन्होंने लोजा गांव एससी बस्ती के साझा  प्रांगण के लिए 1 लाख, सामुदायिक भवन  के लिए 2 लाख देने की घोषणा की।

इस मौके पर तीन परिवारों ने बीजेपी छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा, जिसमे पूर्व विधायक बलदेब तोमर के मामा ने भी बीजेपी को अलविदा कह दिया, अपनी आस्था हर्षवर्धन चौहान के साथ जताई।

मामा ने कहा कि बीजेपी नेता भ्रष्टाचार में डूबे हुए है, अपने चेहतों को काम दे रहे है और झूठी घोषणा के सिवाय कुछ नही किया। क्षेत्र में जो भी विकास हुआ है वो कांग्रेस की देन है।

ये रहे मोजुद

कार्यक्रम में शिलाई ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सीता राम शर्मा, जिला उपाध्यक्ष एमआर पराशर, पूर्व जिला परिषद सदस्य जितेन्द्र  राणा, जिला परिषद सदस्य विद्या देवी, महासचिव अतर राणा, जगत सिंह पूर्व प्रधान,जगत सिंह प्रधान नैनीधार नैन सिंह पूर्व  प्रधान यशपाल ठाकुर प्रधान, मदन ठाकुर भी मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...