पत्नी को पति पर था ये शक, लड़ाई-झगड़े के बाद जहर खाकर दी जान, पति गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

हमीरपुर- अनिल कपलेश

हमीरपुर जिले की एक महिला की मौत के बाद उसके पति को प्रताड़ना के आरोप में धारा 306 व 498-ए के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।

थाना प्रभारी हमीरपुर राजेश कुमार ने बताया कि 33 वर्षीय एक महिला ने 2 दिन पूर्व अपने पति के साथ लड़ाई-झगड़े के बाद किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। महिला को गंभीर हालत में डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद मेडिकल काॅलेज टांडा रैफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मौत से पहले महिला ने बयान दिया था कि उसके पति का किसी दूसरी महिला से संबंध है, जिसके चलते उनमें झगड़ा हुआ।

महिला की मौत के बाद मायका पक्ष ने उसके पति पर प्रताड़ना के आरोप लगाए, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि मृतका का पति फौज में कार्यरत है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रार्थना सभा में छात्रा और छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप, सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य पर केस दर्ज

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के एक सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...

कसौली में सात फेरों का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मार डाला पति, शव झाडिय़ों में फेंका

हिमखबर डेस्क सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र में रिश्तों...

हिमाचल में एक और छात्र ने की आत्महत्या, मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा से टूट गया नौवीं का स्टूडेंट

हिमखबर डेस्क खुंडिया थाना क्षेत्र के गांव ठम्बा के 14 वर्षीय...