चिट्टे का सेवन करने से युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

--Advertisement--

Image

सोलन – जीवन वर्मा

चिट्टे का सेवन करने से शहर के एक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। एएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस चौकी में सूचना मिली थी कि एक युवक को क्षेत्रीय अस्पताल सोलन लाया गया है, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया है।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पूछताछ पर मृतक का नाम सागर मालूम हुआ। मृतक की माता ने बताया कि उसका बेटा चिट्टे का आदी था। वह कुछ दिन पहले क्षेत्रीय अस्पताल में चिकित्सक से चैकअप करवाने के उपरांत दवाइयां खा रहा था।

18 अप्रैल को जब वह ड्यूटी से शाम को कमरे में आई तो बेटा नहीं उठा। उसके बाद उसे क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...