पुलिस ने देसी शराब व किंगफिशर बीयर मार्का की 96 बोतलों के साथ एक को किया गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

सिरमौर- नरेश कुमार राधे

जिला सिरमौर में पांवटा साहिब उपमंडल के पुलिस थाना पुरूवाला की टीम ने गश्त के दौरान हरिपुर टोहाना में मौजूद थी। तो विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली कि एक स्थानीय युवक निवासी भुंगरनी तहसील पांवटा साहिब जिला सिरमौर, उम्र करीब 33 साल अपने रिहायशी मकान में अवैध तौर पर शराब बेचने का कारोबार करता है

उक्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उस व्यक्ति के घर पर छापा मारा और उसके रिहायशी मकान की तलाशी के दौरान आंगन में बने टीन शेड से से ओन्ली सेल फार हरियाणा शराब की 24 बोतलें माल्टा तथा किंगफिशर बीयर की 72 बोतल बरामद हुईं।

पुलिस टीम ने उक्त अवैध शराब को जब्त कर के युवक के खिलाफ पुलिस थाना पुरूवाला में आबकारी नियम के तहत के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक ओमापति जम्वाल ने मामले कि पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर प्रेस क्लब का गठन, आशीष पटियाल बने अध्यक्ष; देखें पूरी कार्यकारिणी

शाहपुर प्रेस क्लब का सर्वसम्मति से गठन हुआ, आशीष...

हिमाचल: हमीरपुर में 2 नाबालिग अचानक लापता, परिवार परेशान; पुलिस ने शुरू की तलाश

हमीरपुर में दो नाबालिगों के अचानक लापता होने का...