पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टे के साथ दबोचा युवक

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

एस.आई.यू सैल ने एक युवक को नशा तस्करी करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। चंबा के पुलिस अधिकारी ने इस मामले की जांच शुरु कर दी है।

जानकारी अनुसार एस.आई.यू सैल की चम्बा टीम ने शुक्रवार रात को शीतला पुल के पास नाकाबंदी की थी। पुलिस द्वारा कि नाकाबंदी के दौरान एक युवक पीठ पर बैग उठाकर नए बस अड्डे को ओर से पैदल आ रहा था कि सामने पुलिस टीम को देख कर युवक नए बस अड्डे की ओर भाग गया।

युवक ने भागते समय अपने जेब से सिगरेट की डिब्बी निकाल कर दूर फेंकी। युवक की इस तरह की हरकत को देखकर पुलिस ने युवक का पीछा किया और कुछ ही दूरी पर युवक को दबोचा।

पुलिस ने युवक द्वारा फेंकी सिगरेट की डिब्बी को अपने कब्जे में लेकर उसे खोला तो सिगरेट की डिब्बी में चिट्टा पाया गया। पुलिस ने बरामद चिट्टे का वजन किया तो 1.91 ग्राम था।

पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए युवक की शिनाख्त वरुण पुत्र जगदीश चंद गांव नयाजपुर डाकघर नूरपुर जिला कांगड़ा के रूप में कर पुलिस थाना सदर में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधिकारी चम्बा विनोद कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने एक युवक को चिट्टे संग पकड़ा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल-डीजल के बाद सरकार की एक और बड़ी राहत, ईरान युद्ध के बीच हुआ बड़ा फैसला

हिमखबर डेस्क  सरकार ने ईरान की लड़ाई और उसके परिणामस्वरूप...

शादी से इंकार करने पर युवक ने मंगेतर पर किया चाकू से जानलेवा हमला, मामला दर्ज

चम्बा - भूषण गुरूंग  जनपद के सलूणी क्षेत्र में एक...

एसडीएम फतेहपुर के बेटे श्रेयन बने सबसे कम उम्र के फिडे रेटेड खिलाड़ी

फतेहपुर - अनिल शर्मा  प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती।...