वन विभाग की बड़ी कारवाई, अवैध रुप से भरे लकड़ियों के ट्रकों को पकड़ा

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

ऊना होशियारपुर मुख्य मार्ग के गांव पंडोगा में बन विभाग के रेंज अधिकारी संजीव ठाकुर के नेतृत्व में शक्ति राणा, विकास भारद्वाज, नवीन कुमार पर आधारित टीम सदस्यो ने चैकिंग के दौरान लकड़ी से भरे 2 बड़े ट्रक पकड़े है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह वन विभाग के रेंज अधिकारी संजीव ठाकुर ने टीम सहित हिमाचल पंजाब की सीमा के गांव पंडोगा में नाका लगाकर वाहनों की जब चैकिंग कर रहे थे। तभी ऊना की ओर से आ रहे 2 बड़े ट्रको को पकड़ा। जिनमें विभिन किस्म की भारी तादाद में लकड़ी भरी हुई थी।

दोनों ट्रक में भरी लकड़ी सम्बन्धित जब दस्तावेज एवं कागजात दिखाने को कहा गया तो वह वैध नही थे। जिस पर अधिकारी ने कार्रवाई करते हुए वाहनों को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

मामले की पुष्टि करते हुए अधिकारी संजीव ठाकुर ने बताया कि दोनों ट्रक जिला हमीरपुर से पंजाब की ओर लकड़ी लेकर जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि इस समय जिला ऊना में फायर सीज़न घोषित होने के चलते किसी भी तरह के पेड़ कटान पर पूर्ण पाबंदी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मलुंड़ा पेयजल योजना का किया लोकार्पण

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मलुंड़ा पेयजल योजना...