संदिग्ध परिस्थियों में मिली गगरेट के युवक की लाश, पुलिस कर रही छानबीन

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

थाना गगरेट के अंतर्गत नगर पंचायत गगरेट के वार्ड नंबर 4 में पेट्रोल पंप के सामने वाली गली में क्लोह निवासी रोबिन पुत्र राज कुमार की लाश बरामद हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सुबह स्थानीय लोगों ने एक युवक को संकरी गली में मृत देखा और उसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से शव की शिनाख्त करवाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव स्वजन को सौंप दिया जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार मामला नशे की ओवर डोज़ का लग रहा है लेकिन मौत की असल बजह बिसरा रिपोर्ट से ही पता चल पाएगी । जिस स्थान पर शव मिला है उस स्थान पर अक्सर तीन चार युवक बैठते थे और काफी काफी देर इनमे। बातचीत होती रहती थी ।

इस दौरान ये लोग क्या करते थे इस विषय का तो किसी को नही पता लेकिन स्थानीय लोगों ने अक्सर इन लोगों को इस स्थान पर बैठे हुए देखा है। अब ये मामला हत्या का है या फिर किसी अन्य कारण से मौत हुई है।

इसका खुलासा तो पुलिस जांच में ही होगा लेकिन अंदाज़ा ये भी लगाया जा रहा है कि शायद चिट्टे की ओवरडोज़ के कारण ये मौत हुई है । फिलहाल शव का पोस्टमार्टम करवा कर पुलिस आगामी कारवाई कर रही है।

एसपी ऊना अर्जित सेन ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है । फिलहाल शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव स्वजनों को सौंप दिया जाएगा , पुलिस मामलें की तफ्तीश कर रही है ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री मोदी आज सभी मुख्यमंत्रियों से करेंगे बात, मिडल ईस्ट के बिगड़े हालात पर होगी चर्चा

 हिमखबर डेस्क  प्र्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को देश के सभी...

फिर चर्चा में सिरमौर की अनोखी शादी || दो भाइयों की पत्नी बनने वाली है मां, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में अनोखी शादी...

दर्दनाक हादसा || तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से पत्रकार विनोद कुमार की मौत

हिमखबर डेस्क  ऊना-भोटा मुख्य सड़क पर लठियानी के समीप एक...

8000 दीपों से जगमगाया मां बाला सुंदरी धाम, रामनवमी पर भव्य आरती से गूंजा वातावरण

हिमखबर डेस्क  रामनवमी के पावन पर्व पर उत्तर भारत के...