जयराम के नेतृत्‍व में प्रदेश विकास की राह पर अग्रसर- मंत्री सरवीन चौधरी

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

सरवीन चौधरी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विकास की राह पर अग्रसर है। प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर विकास को गति दे रहे हैं। सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को लाभ पहुंचाने का प्रयास सरकार की और से किया जा रहा है।

इससे पहले सरवीन चौधरी ने शहीद स्मारक धर्मशाला में शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करके नमन किया। इसके बाद उन्होंने पुलिस मैदान पहुंत कर पुलिस, गृहरक्षक व एनसीसी, एनएसएस व विद्यार्थियों की टुकड़ियों की मार्च पास्ट की सलामी ली व ध्वजारोहण किया।

उन्होंने इस मौके पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले विद्यार्थियों व कलाकारों की भी सराहना की।

विशाल नैहरिया ने सराही प्रतिभा व प्रस्तुतियां

विधायक विशाल नैहरिया ने कलाकारों की प्रस्तुतियों को सराहा। विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों व स्थानीय कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

सरस्वती स्वर संगण के कलाकर पूनम, लक्षिता, रितिका, शगुन, शिवानी, भूमिका, शिल्पा, दिक्षा, रिया, गरिमा, ज्योति, चिनमे, सन्नी, सुशील, अमृत धीमान आदि ने बेहतरीन प्रस्तुतियां दी।

प्रस्तुति कांगड़ी लोग नृत्य को विधायक ने भी खूब सराहा और विधायक विशाल नैहरिया ने मंच से उतरकर कलाकारों के बीच जाकर उनकी प्रतिभा व प्रस्तुति की सराहना की।

यह रहे मौजूद

इस मौके पर विधायक विशाल नैहरिया, जिलाधीश कांगड़ा डा. निपुण जिंदल, पुलिस अधीक्षक कांगड़ा डा. खुशहाल शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...