ज्वाली के मिनी हरिद्वार में बैसाखी मेले की धूम, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

जिला कांगड़ा की विधानसभा ज्वाली में हर वर्ष की तरह इस साल भी 2 दिवसीय जिला स्तरीय बैसाखी मेला शुरू हो गया है। इस अवसर पर पांडवों द्वारा अज्ञातवास के दौरान निर्मित मिनी हरिद्वार जवाली में बैसाखी संक्रांति के अवसर पर दूरदराज से महिलाओं ने आकर श्रद्धा की डुबकी लगाई तथा पुण्य कमाया।

मिनी हरिद्वार जवाली में सुबह चार बजे ही लोगों का स्नान हेतु आगमन शुरू हो गया तथा देर शाम तक बदस्तूर जारी रहा। आज यहां पर ज्वाली क्षेत्र के साथ अन्य दूरदराज क्षेत्रों के लोगों का देर शाम तक आगमन लगा रहता है।

ज्वाली प्रशासन द्वारा महिलाओं के स्नान के लिए टैंटनुमा स्नानागार बनाए गए हैं तथा महिला पुलिस कर्मियों को भी इनकी सुरक्षा हेतु तैनात किया गया है और पूरी सुरक्षा के बीच महिलाओं ने स्नान किया। बच्चों ने मिक्की माऊस, टॉय ट्रेन सहित जंपिंग झूलों का आनन्द लिया तो वहीं खूब खरीददारी भी की।

प्रशासन ने किए थे पुख्ता प्रबंध

इस अवसर पर ज्वाली प्रशासन द्वारा लोगो की सहूलियत के लीए पुख्ता प्रवन्ध किये गए थे। पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा। वाहनों को सड़क किनारे खड़ा नहीं होने दिया गया। पुलिस की गाड़ी भी समय-समय पर आती-जाती रही।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...