अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन सुविधाएं न होने पर अस्पताल के प्रांगण में किया प्रदर्शन

--Advertisement--

Image

पालमपुर- बर्फू

जिला काँगड़ा में ब्लॉक युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रविंदर राव की अगुवाई में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पपरोला स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल के प्रांगण में प्रशासन व स्थानीय विधायक के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया।

मिडिया से बात करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष रविंदर राव ने कहा कि आज मौजूदा समय में बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएं बिल्कुल ठप पड़ी हुई हैं।

जहां प्रदेश सरकार आए दिन बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की बात करती है, वहीं दूसरी और आयुर्वेदिक अस्पताल पपरोला ,सिविल अस्पताल बैजनाथ, सिविल अस्पताल चढिय़ार की हालत गंभीर बनी हुई है।

क्षेत्र की आम जनता को अल्ट्रासाउंड, सिटी स्कैन व अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए प्राइवेट जगहों पर जाकर पांच से सात हजार रुपए खर्च करने पड़ रहे हैं।

राव ने कहा कि अगर प्रदेश सरकार द्वारा बैजनाथ सिविल अस्पताल आयुर्वेदिक अस्पताल की समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता है, तो क्षेत्र की जनता के साथ युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर उग्र आंदोलन करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...