उपलब्धि: कनाडा में नैनोचिप पर निशुल्क अध्ययन करेंगी हिमाचल की दीपिका

--Advertisement--

Image

मंडी – नरेश कुमार
मंडी जिले के बल्ह के चल्खा गांव की डॉ. दीपिका जम्वाल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इंडो कैनेडियन शास्त्री रिसर्च स्टूडेंट फेलोशिप मिली है। पंजाब विवि में रसायन विज्ञान विभाग में राष्ट्रीय पोस्ट डॉक्टरल फेलोशिप के दौरान उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है।
इस अवार्ड की मदद से अब वह कनाडा के ओटावा विश्वविद्यालय में निशुल्क चार माह तक ऑप्टिकल और विद्युत सुविधाओं के साथ सेमीकंडक्टर मेटल चाकोजेनाइड नैनोस्ट्रक्चर (नौनोचिप) पर काम कर रही हैं। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद यह अवार्ड देश के चार चुनिंदा शोधार्थियों को दिया गया है। इनमें मंडी की दीपिका भी शामिल हैं।

उनके पिता चमन लाल जम्वाल आईजी ऑफिस कांगड़ा में वरिष्ठ अधीक्षक के पद पर तैनात हैं। माता सुजाता जम्वाल गृहिणी हैं। दीपिका ने बताया कि 2019 में पंजाब विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग में अपनी राष्ट्रीय पोस्ट-डॉक्टरल फेलोशिप के दौरान शास्त्री रिसर्च स्टूडेंट फेलोशिप (एसआरएसएफ) 2019-20 प्राप्त की है।

इसके लिए आवेदनों की संख्या बहुत बड़ी थी। हालांकि, कड़े आकलन के बाद पूरे देश में केवल 4 पोस्ट-डॉक्टरेट उम्मीदवारों का चयन किया गया है। कोविड-19 के कारण इस पुरस्कार का लाभ नहीं उठा पा रहे थे। अब जब कोविड-19 के लिए स्थितियां बेहतर हुईं तो वह कनाडा के ओटावा विश्वविद्यालय नैनोस्ट्रक्चर पर काम कर रही हैं।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...