बड़ी खबर: हिमाचल पुलिस भर्ती पर खड़ा हुआ विवाद, वायरल हुई चैट में पैसे के लेनदेन की बात

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश में पुलिस भर्ती पर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस भर्ती में पेपर लीक होने की राज्य सरकार से शिकायत की गई है। इस बारे में अभ्यर्थियों ने बुधवार को मुख्य सचिव और गृह सचिव से शिकायत की है। अभ्यर्थियों का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को राज्य सचिवालय ही पहुंच गया।

वहीं, डीजीपी संजय कुंडू का कहना है कि केवल व्हाट्सएप चैट के आधार पर ही पूरी परीक्षा पर सवाल करना सही नहीं है। इस आरोप के पीछे कोई ठोस तथ्य नहीं है। पुलिस ने यह परीक्षा फूल प्रूफ तरीके से ली है।

एक अभ्यर्थी ने राज्य सचिवालय के बाहर मीडिया से बातचीत में कहा कि इस बारे में एक चैट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस बारे में निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए कि सच क्या है। वायरल हुई चैट में पैसे के लेनदेन की भी बात है।

अगर इसके पीछे सच्चाई होगी तो इससे लाखों लोगों का भविष्य बर्बाद होगा। अगर यह चैट जाली भी हो तो प्रशासन को इस बारे में कार्रवाई करनी चाहिए।

यह परीक्षा परिणाम आने के बाद वायरल हो रहा है। किसने इसे वायरल किया है, इसकी सच्चाई पता करनी चाहिए। जिलों से भी यह मांग आ रही है कि एक ही परिवार से चार-चार अभ्यर्थियों की भर्ती हो गई है।

इससे पूर्व कुछ अभ्यर्थी राज्य पुलिस मुख्यालय भी जा चुके हैं। इस संबंध में इन अभ्यर्थियों ने मुख्य न्यायाधीश और मुख्यमंत्री को भी पत्र भेजे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...