सिलेंडर रिपेयर करते समय झुलसे व्यक्ति ने सात दिन बाद पीजीआइ में तोडा दम

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

अम्बोटा गांव में सात अप्रैल को एक घर मे सिलेंडर की रिपेयर करते समय इसके आग पकडऩे से झुलसे दो व्यक्तियों में से एक ने पीजीआइ चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया। दोनों को हादसे के बाद गगरेट सिविल अस्पताल और उसके बाद ऊना ले जाया गया।

ऊना में बर्निंग वार्ड न होने के कारण इन्हें पीजीआई के लिए रेफर कर दिया था। रविन्द्र कुमार पुत्र मनी राम निवासी संघनेई ने पीजीआइ चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया।

रविंद्र कुमार  47 वर्ष का था और गैस एजेंसी में बतौर हेल्पर तैनात था। स्थानीय पंचायत अम्बोटा के बलराम सिंह के घर वह सिलेंडर में रिसाव चेक करने गया था। इस दौरान आग पकडऩे से सिलेंडर फट गया। इसमें ये दोनों बुरी तरह से घायल हो गए थे।

रविन्द्र कुमार स्थानीय गैस एजेंसी में सिलेंडर वाली गाड़ी के साथ डिलवरी मैन का काम करता था। पहचान होने के कारण बलराम ङ्क्षसह ने एजेंसी में फोन न करके रविंद्र कुमार को सिलेंडर ठीक करने के लिए कहा और ये दुर्घटना घट गई।

इस मामले की पुष्टि जिला के एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रेलिंग से हुई टक्कर तो मौके पर कार छोड़ भाग निकला तस्कर, पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के उपमंडल जोगिंद्रनगर में पुलिस ने...

चम्बा-जोत रोड पर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई कार, 2 सवार घायल

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा-जोत मार्ग पर स्थित भरोड़ी के...