पीजीआई पहुंचते ही चंडीगढ़ प्रशासन ने रोक दिया एचआरटीसी का टेंपो ट्रैवलर

--Advertisement--

Image

शिमला-जसपाल ठाकुर

हिमाचल पथ परिवहन निगम का आईजीएमसी से पीजीआई चंडीगढ़ के लिए शुरू किया गया टेंपो ट्रैवलर बुधवार को जैसे ही पीजीआई पहुंचा, चंडीगढ़ प्रशासन ने इसे रोक दिया। अधिकारियों ने संचालन की लिखित अनुमति मांगी तो चालक-परिचालक अनुमति नहीं दिखा पाए।

अधिकारियों ने अवैध संचालन के आरोप में टेंपो ट्रैवलर को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। चालक-परिचालक ने एचआरटीसी मुख्यालय को इसकी सूचना दी। आननफानन में एचआरटीसी के अधिकारियों ने चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारियों से गाड़ी को जब्त न करने का आग्रह किया। इसके बाद चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारियों ने टेंपो ट्रैवलर को पीजीआई से खाली शिमला लौटा दिया।

एचआरटीसी के अधिकारियों ने मंगलवार को विधानसभा से आईजीएमसी-पीजीआई रूट पर टेंपो ट्रैवलर का परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह के हाथों हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करवाया था। एचआरटीसी ने दावा किया था कि लंबे समय से लोगों की मांग पर यह सेवा शुरू की गई है। टेंपो ट्रैवलर शुरू करने से दो दिन पहले एचआरटीसी प्रबंधन ने एक अधिकारी को औपचारिकताएं पूरी करने चंडीगढ़ भेजा था। बैठक में चंडीगढ़ प्रशासन ने मौखिक तौर पर सेवा शुरू करने की अनुमति दी थी।

बुधवार सुबह अधिकारियों ने लिखित अनुमति मांगी। बुधवार को शिमला से सुबह साढे़ छह बजे पीजीआई के लिए एचआरटीसी का टेंपो ट्रैवलर रवाना हुआ था। टेंपो में मैहली से पीजीआई की दो, पंथाघाटी से चंडीगढ़ के लिए एक, शिमला से कुमारहट्टी की 5 और सोलन से चंडीगढ़ की 4 सवारियां रवाना हुई थीं।

किरकिरी से बचने के लिए एचआरटीसी अधिकारियों ने वीरवार को टेंपो ट्रैवलर शिमला से चंडीगढ़ सेक्टर 43 आईएसबीटी तक चलाने की तैयारी की है। टेंपो ट्रैवलर के संचालन की लिखित अनुमति न होने से यह सेक्टर 43 आईएसबीटी के भीतर भी प्रवेश नहीं कर पाएगा।

जल्द पूरी हो जाएंगी औपचारिकताएं : एमडी

कार्यालय में न होने के कारण टेंपो ट्रैवलर को रोके जाने के विषय में मुझे जानकारी नहीं है। यदि कुछ औपचारिकताएं बाकी हैं तो इन्हें पूरा कर गाड़ी का संचालन जल्द शुरू कर दिया जाएगा।– संदीप कुमार, प्रबंध निदेशक, एचआरटीसी 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...