हिमाचल प्रदेश स्टेट बिजली बोर्ड में ड्राइवर के 100 पदों पर भर्ती

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड में दैनिक भोगी आधार पर ड्राइवर के अब 100 पद भरे जाएंगे। इस संबंध में सूचना प्रकाशित कर दी गई है और पहले इनके 50 पदों को भरने की सूचना प्रकाशित हुई थी। अतिरिक्त पदों की भर्ती के लिए भी पूर्व में जारी नियम व शर्तें लागू रहेंगी।

इन पदों में सामान्य वर्ग (अनारक्षित) पदों की संख्या 32,

सामान्य वर्ग (स्वतंत्रता सेनानी आश्रित) एक पद,

सामान्य (पूर्व सैनिक) के नौ पद,

सामान्य (खेल) के तीन पद,

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (अनारक्षित) के दस पद,

अन्य पिछड़ा वर्ग (अनारक्षित) के 13 पद,

अन्य पिछड़ा वर्ग (अंतोदय/गरीबी रेखा से नीचे) के तीन पद,

अन्य पिछड़ा वर्ग (पूर्व सैनिक) के दो पद,

अनुसूचित जाति (अनारक्षित) के 15 पद,

अनुसूचित जाति (अंत्योदय/गरीबी रेखा के नीचे) के तीन पद,

अनुसूचित जाति (स्वतंत्रता सेनानी आश्रित) का एक पद,

अनुसूचित जाति (पूर्व सैनिक) के तीन पद,

अनुसूचित जनजाति (अनारक्षित) के तीन पद,

अनुसूचित जनजाति (अंत्योदय/गरीबी रेखा से नीचे का एक पद,

अनुसूचित जनजाति (पूर्व सैनिक) का एक पद के लिए चयन किया जाएगा।

अभ्यर्थी इन पदों के लिए पहले ही आवेदन कर चुके हैं, जिसकी अंतिम तिथि 25 नवंबर, 2021 थी। अत: बोर्ड द्वारा आवेदन प्राप्त अभ्यर्थियों में से ही इन 100 पदों को भरा जाएगा।

बोर्ड ने जानकारी देते हुए कहा कि पूर्व सैनिकों एवं खेल कोटे के पदों पर भर्ती भूतपूर्व सैनिक रोजगार कार्यालय, सैनिक कल्याण निदेशालय हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश) एवं निदेशक युवा सेवा एवं खेल द्वारा की जाएगी।

इस बारे में अधिक जानकारी के लिए हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड के वेबसाइट पर पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...