कनिष्ठ सहायक ने डकारे 19 लाख, पीडब्ल्यूडी इलेक्ट्रिकल विंग में जालसाजी का मामला

--Advertisement--

Image

ऊना- अमित शर्मा 

जिला ऊना के पीडब्ल्यूडी इलेक्ट्रिकल विंग में जालसाजी का मामला प्रकाश में आया है। विभाग के ही एक कनिष्ठ सहायक के खिलाफ विजिलेंस ने जाली जीपीएफ विदड्राल फॉर्म, बैलेंस शीट, ऑफिस सेंक्शन ऑर्डर इत्यादि दस्तावेज बनाकर व बाद में उन्हें नष्ट करके सरकार धन के गबन के मामले में भादस की धारा 402, 420, 467, 468, 471 व 201 के तहत मामला दर्ज किया है।

वहीं इसी मामले में विभाग के तत्कालीन अधिशाषी अभियंताओं के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की है। यह जानकारी डीएसपी विजिलेंस ऊना अनिल मेहता ने दी।

उन्होंने बताया कि विजिलेंस के पास लोक निर्माण विभाग विद्युत मंडल ऊना के अधिशाषी अभियंता ने एक शिकायतपत्र सौंपा था, जिसमें आरोप लगाया था कि विभाग के एक कनिष्ठ सहायक ने अपनी व्यक्तिगत भविष्य निधि खाते में राशि न होने के बावजूद भी वित्तीय वर्ष 2019-20 में अधिशाषी अभियंता (डीडीओ) को गुमराह करके अग्रिम प्रत्याहरण किया तथा हेराफेरी करके सरकारी फंड का दुरुपयोग किया।

डीएसपी अनिल मेहता ने बताया कि शिकायत पत्र की जांच के दौरान पाया गया कि उक्त कनिष्ठ सहायक ने छह निकासियों द्वारा कुल 19 लाख रुपए की राशि निकाली। वहीं, जांच के दौरान पाया गया कि तत्कालीन अधिशाषी अभियंताओं ने भी अपने कत्र्तव्य का निर्वहन जिम्मेदारी से नहीं किया।

उन्होंने बताया कि कनिष्ठ सहायक ने अपने भविष्य निधि खाता में राशि न होने की जानकारी होते हुए भी जाली जीपीएफ विदड्राल फॉर्म, बैलेंस शीट, ऑफिस सेंक्शन ऑर्डर इत्यादि दस्तावेज बनाकर उन्हें नष्ट करके सरकारी धन का गबन किया। उन्होंने बताया कि इस मामले में केस दर्ज करके कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल रवींद्र जयंती के मौके पर लेंगे शपथ

हिमखबर डेस्क पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को...

शादी समारोह से लौट रहे युवक के साथ दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में गुरूवार देर...