हाई अलर्ट: मुंबई में आतंकवादी हमले की आशंका, खालिस्तानी आतंकी फैला सकते हैं दहशत

--Advertisement--

Image

दिल्ली – नवीन चौहान

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में खालिस्तानी आतंकवादियों द्वारा हमला करने की आशंका के मद्देनजर हाई अलर्ट की घोषणा की गई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने यहां आज बताया कि रेलवे स्टेशनों सहित पूरे शहर के प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

खुफिया ब्यूरो (आईबी) ने नए साल की पूर्व संध्या पर शहर पर संभावित हमले के बारे में जानकारी दी है और मुंबई पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा है, जिसके मद्देनजर शहर के सभी प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया है। अधिकारियों ने शहर में सुरक्षा को देखते हुए 31 दिसंबर के लिए पूर्व-अनुमोदित छुट्टी और पुलिस कर्मियों के लिए साप्ताहिक अवकाश भी रद्द कर दिया है।

नव वर्ष की पूर्व संध्या पर मुंबई में खालिस्तानी आतंकवादियों के हमले की आशंका के मद्देनजर केन्द्रीय एजेंसियों की ओर से अलर्ट मिलने के बाद यह फैसला लिया गया है। राज्य भर में कोरोना के मामलों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए मुंबई में आपराधिक प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 पहले से ही लागू है।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस के आदेश के बाद होटल, रेस्तरां, बैंक्वेट हॉल, बार, पब, आर्केस्ट्रा, रिसॉर्ट, क्लब और छतों सहित किसी भी बंद या खुली स्थान पर नए साल के समारोहों, कार्यक्रमों, समारोहों और सभाएं करने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...