मंहगाई व बेरोज़गारी भाजपा के पतन का मुख्य कारण – कुलदीप पठानिया

--Advertisement--

Image

बकलोह- भूषण गुरूंग

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता व प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री कुलदीप सिंह पठानिया जी ने कांग्रेस सदस्यता अभियान के अंतर्गत भट्टियात के ककीरा और बकलोह कैंट का दौरा किया और पंचायत की जनता से संवाद किया। ककीरा पहुचने उनका ककीरा व्यापार मंडल समस्त महिला मंडल गोरखा एक्स सर्विसमेन लीग गोरखा कल्याण समिति समस्त लोगो द्वारा हार और मालाय पहना कर भव्य स्वागत किया गया। ककीरा कस्वा के प्राचीन शिव मंदिर के प्रागण में स्थानीय जनता व कांग्रेस कार्यकर्ताओं में 2022 में होने वाले विधानसभा के चुनावों को लेकर चर्चा की गईं।जिस से कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह दिखा।

कॉंग्रेस के पूर्व विधायक एवं वर्तमान में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता कुलदीप सिंह पठानिया ने मंहगाई व बेरोजगारी को लेकर वर्तमान सरकार के ऊपर जम कर प्रहार किए। उन्होंने कहा कि बीजेपी के कार्यकाल में महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ कर रख दी है। आज की युवा पीढ़ी पढ़-लिख कर दर-दर ठोकरें खाने को मजबूर हो चुकी है।

भाजपा की दमनकारी नीतियों से आम आदमी परेशान है। उन्होंने कहा कि स्कूल हों,या हॉस्पिटल हों, सड़कें हो या अन्य सुविधाएं कांग्रेस की देन है। कुलदीप पठानिया ने कहा कि उन्होंने भटियात के लगभग 30 पंचायतो में अभी तक कांग्रेस सदस्यता अभियान के तहत लोगों से रूबरू हो चुके है। और लोगों की समस्याओं को भी सुन चुके है।

उन्होंने बताया कि की उनको सदस्यताअभियान के तहत जनता का भरपूर सहयोग मिला। कई लोगों ने भाजपा का साथ छोड़ कर कांग्रेस का दामन भी थामा। कांग्रेस सदस्यता अभियान में कई गणमान्य लोग और ककीरा व बकलोह के समस्त जनता मौजूद रही।।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...