भीषण अग्निकांड में जले दो परिवारों के आशियाने, लाखों का नुकसान

--Advertisement--

Image

हमीरपुर- व्यूरो रिपोर्ट

ग्राम पंचायत ग्वालपत्थर के तहत आने वाले टकरूं गांव में मंगलवार देर शाम हुए भीषण अग्निकांड में दो परिवारों के आशियाने जल गए। आगजनी में परिवारों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने आग को नियंत्रित करने का भरसक प्रयास किया लेकिन घर में रखा सारा सामान आग की भेंट चढ गया।

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया है। जानकारी के अनुसार सुरजीत व सतीश के मकानों में अचानक आग लग गई। हालांकि गनीमत रही कि आगजनी में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। आगजनी की घटना का पता चलते ही एसडीएम नादौन भी मौके पर पहुंचे तथा पीडि़त परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई गई है।

बताया रहा है कि आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। अब आगजनी में हुए नुकसान का आकलन किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...