अधिसूचना जारी: अनुबंध कर्मचारी दो साल में होंगे नियमित, दैनिक वेतनभोगियों और अंशकालिकों को भी राहत

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश सरकार ने जेसीसी बैठक में अनुबंध कर्मचारियों, दैनिक वेतनभोगियों व अंशकालिक कर्मियों  को लेकर लिए फैसलों की अधिसूचनाएं जारी कर दी हैं। कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार अनुबंध कर्मचारियों का नियमितीकरण सेवाकाल तीन से घटाकर दो साल करने करने का फैसला लिया गया है।

ऐसे में सभी विभागाध्यक्षों को 30 सितंबर 2021 को दो वर्ष का नियमित सेवाकाल पूरा करने वाले अनुबंध कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी तरह  दैनिक वेतनभोगियों का सेवाकाल पांच से घटाकर नियमितीकरण की अवधि चार साल कर दी गई है।

30 सितंबर 2021 को चार साल पूरे करने वाले इन कर्मियों को नियमित करने को कहा गया है। सरकार ने अंशकालिक कर्मचारियों को दैनिक वेतनभोगी बनाने की पॉलिसी भी अधिसूचित कर दी है। सभी विभागों में अंशकालिक कर्मचारियों को दैनिक वेतनभोगी बनाए जाने का सेवाकाल भी एक साल घटा दिया गया है।

अंशकालिक कर्मचारियों को दैनिक वेतनभोगी बनाए जाने का सेवाकाल आठ से सात वर्ष किया गया है। 30 सितंबर सात वर्ष की सेवा पूरी करने वाले ऐसे कर्मचारी दैनिकभोगी बनेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...