एससीईआरटी: हिमाचल के 832 जरूरतमंद विद्यार्थियों को मिलेगी छात्रवृत्ति

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

एससीईआरटी ने नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप (एनएमएमएस) परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रदेशभर में छह मार्च को 70 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा होगी। इसके लिए आठवीं कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थी 29 दिसंबर से एससीईआरटी की साइट पर ऑनलाइन आवेदन करना शुरू कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन 15 जनवरी तक होंगे। इसके बाद स्कूल मुख्याध्यापक की ओर से सत्यापन की अंतिम तिथि 25 जनवरी होगी।

प्रदेश से चयनित 832 गरीब विद्यार्थियों को चार वर्षों के लिए प्रति माह एक हजार की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इसमें पात्र विद्यार्थियों के चयन परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी। इसमें मानसिक क्षमता परीक्षण और स्कॉलस्टिक एप्टीट्यूड टेस्ट शामिल होगा। प्रो. रीटा शर्मा ने बताया कि आवेदन का कोई शुल्क नहीं होगा।

आवेदन की शर्तें

डॉ. नीलम शर्मा प्रदेश समन्वयक एनएमएमएसएस एससीआरटी सोलन ने बताया कि परीक्षा में वह विद्यार्थी भाग ले सकते है, जो 2021-22 में आठवीं कक्षा में सरकारी स्कूल या फिर सरकार से अनुदान प्राप्त प्राइवेट स्कूल में पढ़ रहे हों। ऐसे विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं, जिनकी वार्षिक आय (माता-पिता की सभी स्रोतों से) एक लाख पचास हजार रुपये से अधिक न हो।

इसके अलावा आवेदन करने वाले उम्मीदवार छात्रों को मानक प्रारूपों में सक्षम प्राधिकारी से प्रासंगिक प्रमाण पत्र भी संलग्न करना होगा। विद्यार्थी ने सातवीं कक्षा में कम से कम 55 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हों। चयनित विद्यार्थियों को चार वर्षों तक छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...