
भलाड- शिबू ठाकुर
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अमनी में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस का मंगलवार को समापन हो गया जिसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अमनी के एस. एम. सी प्रधान राकेश कुमार ने मुख्यअतिथि शिरकत की।
मुख्य अतिथि पाठशाला में पहुंचने पर कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार एवं मोनिका धीमान सहित स्वयंसेवीयो द्वारा जोर दार स्वागत किया गया। कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार ने सात दिन की श्रमदान की रिपोर्ट प्रस्तुत की। जिसके बाद स्वयंसेवीयो द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिसको उपस्थित अध्यापकों द्वारा सराहा गया।
अविनाश , अभिषेक,कृति, जगविंदर,दीवांशु , आदि को वेस्ट स्वयंसेवी चुना गया प्रधानाचार्य तिलक राज सनियाल ने कार्यक्रम के सफल आयोजन की बधाई दी इस अवसर पर वलजिन्दर , अनिल कुमार , कुलदीप शास्त्री आदि मौजूद रहे।
