जिला कांगड़ा निजी ऑपरेटरवेलफेयर सोसायटी की बैठक सम्पन्न

--Advertisement--

Image

कांगड़ा- राजीव जसवाल

कांगडा के बस स्टैंड में जिला कांगड़ा निजी बस ऑपरेटर वेलफेयर सोसायटी की बैठक प्रधान रवि दत शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गईं । बैठक में निजी बस ऑपरेटरों सहित टैक्सी यूनियन व ऑटो यूनियन ने भी भाग लिया। बैठक में मुख्य रूप से निजी बस ऑपरेटरों को सरकार द्वारा टैक्स माफी की घोषणा की है। इसके लिए जिला कांगड़ा वेलफेयर सोसायटी द्वारा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ,परिवहन मंत्री विक्रम ठाकुर और समस्त सरकार के मंत्रियों का धन्यवाद किया।

इस दौरान निजी बस ऑपरेटरो ने कहा कि हमें ऐसी सरकार ऐसे अच्छे मुख्यमंत्री नहीं मिल सकते जिन्होंने हमारी पीड़ा को समझा और उनका निवारण किया। निजी ऑपरेटर लंबे समय से कठिनाइयां झेल रहे थे। सरकार से बार-बार राहत देने की फरियाद लगा रहे थे, मगर उनको अब जाकर बड़ी राहत मिली है। जिसके लिए हम उनका धन्यावाद व आभार प्रकट करते है।

इस मौके पर प्रधान रवि दत्त शर्मा, कोषाध्यक्ष दुर्गादास , सेक्ट्री सचिन चढ़ा ,संयोजक संजय भाटिया ,लकी, जतिंदर सिंह ,ओंकार सिंह ,संदीप वालिया, संसार चंद, देवेंद्र खोसला ,अजय परिहार ,मीडिया प्रभारी विनय बेदी, अभिषेक चड्डा ,रमन कुमार ,अर्जुन मनकोटिया आदि इस बैठक के दौरान मौजूद रहे ।जिला कांगड़ा निजी बस ऑपरेटर वेलफेयर सोसायटी के प्रधान रवि दत शर्मा ने कहा कि कि सरकार ने एक बड़ी राहत देकर उनके डूबते हुए कारोबार को बचा लिया है।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...