चंदन के दस पेड़ काट ले गए तस्कर, बिरोजा फैक्टरी परिसर में अंजाम दी घटना

--Advertisement--

Image

बिलासपुर- सुभाष चंदेल

बिलासपुर की रघुनाथपुरा स्थित बिरोजा फैक्टरी के परिसर से अज्ञात वन काटू चंदन के 10 पेड़ काटकर ले गए। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले देर रात बिजली गुल करके अज्ञात लोगों द्वारा इस कार्य को अंजाम दिया गया। पेड़ काटे जाने का पता अगले दिन सुबह चला। इस पर फैक्टरी प्रबंधन की ओर से पुलिस को सूचित किया गया, जिस पर स्पॉट विजिट कर पुलिस ने छानबीन शुरू की। पता चला है कि घटना के समय कुछ कर्मचारी भी ड्यूटी पर थे।

ऐसे में इस घटना पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिरकार अज्ञात लोग फैक्टरी परिसर से चंदन के पेड़ काटकर कैसे ले गए। जानकारी के अनुसार दो दिन पहले अज्ञात वन काटुओं ने रघुनाथपुरा स्थित बिरोजा फैक्टरी परिसर में लगे चंदन के पेड़ों को निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि फैक्टरी परिसर में घुसने से पहले उन्होंने बिजली की सप्लाई काट दी। उसके बाद उन्होंने वहां से चंदन के 10 पेड़ काट डाले और उसकी लकड़ी समेटकर चलते बने।

माना जा रहा है कि पेड़ काटने के लिए आरी अथवा कटर का प्रयोग किया गया होगा। हालांकि घटना के समय दो चौकीदारों समेत कुल तीन कर्मचारी फैक्टरी परिसर में मौजूद थे। हैरानी इस बात की है कि उनकी मौजूदगी के बावजूद अज्ञात लोग चंदन के पेड़ काटकर कैसे ले गए, इस पर सवाल उठना लाजिमी है। अगले दिन सुबह की शिफ्ट में ड्यूटी पर पहुंचे चौकीदार ने फैक्टरी प्रबंधन को चंदन के पेड़ काटने की सूचना दी।

इस पर फैक्टरी प्रबंधन ने पुलिस को सूचित किया। बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक एसआर राणा ने बताया कि फैक्टरी परिसर में चंदन के पेड़ काटे जाने की शिकायत मिली है। पुलिस टीम ने स्पॉट विजिट कर छानबीन की। मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सरकारी स्कूलों में 15 हजार शिक्षकों की नियुक्तियों का लक्ष्य : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 15 हजार शिक्षकों...

पति के सामने नवविवाहिता से गैंगरेप, दुर्गा पूजा के लिए मंदिर जाते समय वारदात

दुर्गा पूजा के लिए मंदिर जा रही एक नवविवाहिता...