राजकीय महाविद्यालय नगरोटा बगवां में मनाया गया गणित दिवस

--Advertisement--

Image

नगरोटा बगवां- राजीव जस्वाल

राजकीय महाविद्यालय, नगरोटा बगवां में आज गणित दिवस मनाया गया। जिसमें बच्चांे ने बढ़-चढ कर भाग लिया। इस दिन का आयोजन गणित विभाग के द्वारा किया गया। कॉलेज के प्राचार्य का डॉ. अशोक चौधरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान बच्चों के लिए पोस्टर मेकिंग, क्विज प्रतियोगिता और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों को डाक्यूमेंटरी भी दिखाई गई जो श्रीनिवास रामानुजन पर आधारित थी।

क्विज प्रतियोगिता में शिवांश की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया जिसमे विशाल और तुषार ने भी भाग लिया और रक्षक भी इनके साथ थे। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में मनु, अमीषा और तनुशी ने पहला स्थान प्राप्त किया और इसके साथ-साथ भाषण प्रतियोगिता में अनुष्का ने पहला, पूनम ने दूसरा और इशिता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

इनाम जीतने वाले बच्चों को कॉलेज के प्राचार्य व गणित विभागाध्यक्ष द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस दौरान बच्चों को गणित की बारीकियों के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में पीएससी, बीए, बीकॉम, एमएससी, एमए और एमकॉम के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर प्रो सुनीता कटोच, प्रो पूनम शर्मा, प्रो रचना ठाकुर, प्रो निधि शर्मा, प्रो आशीष रंजन, समन्वयक डॉ.संजीव राणा सहित कॉलेज का अन्य स्टाफ मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर प्रेस क्लब का गठन, आशीष पटियाल बने अध्यक्ष; देखें पूरी कार्यकारिणी

शाहपुर प्रेस क्लब का सर्वसम्मति से गठन हुआ, आशीष...

हिमाचल: हमीरपुर में 2 नाबालिग अचानक लापता, परिवार परेशान; पुलिस ने शुरू की तलाश

हमीरपुर में दो नाबालिगों के अचानक लापता होने का...