रावी नदी उत्सव के तहत चंबा के ऐतिहासिक चौगान में कार्यक्रम आयोजित

--Advertisement--

Image

सदर विधायक पवन नैयर ने की अध्यक्षता, साफ-सफाई के साथ चिनार और चंपक के पौधे भी किए गए रोपित, विधायक पवन नैय्यर ने प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र किए प्रदान।

चंबा, 23 दिसंबर- भूषण गुरुंग

आजादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में आयोजित रावी नदी उत्सव के तहत चंबा के ऐतिहासिक चौगान में आज कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में सदर विधायक पवन नैय्यर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की ।
अपने संबोधन में पवन नैय्यर ने कहा कि रावी नदी चंबा की विशेष पहचान है । रावी नदी को साफ स्वच्छ रखने के लिए सभी चंबा वासियों द्वारा अपना योगदान दिया जाना चाहिए ।

उन्होंने अभियान के सफल कार्यान्वयन में जिला प्रशासन, जल शक्ति विभाग, नगर परिषद, गैर सरकारी संगठनों, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों, और शैक्षणिक संस्थानों का आभार भी प्रकट किया । जिला मुख्यालय में किए जा रहे विकास कार्यों का जिक्र करते हुए पवन नैय्यर ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा संस्थान से बाया पक्का टाला – बालू संपर्क सड़क मार्ग के उन्नयन कार्यों के लिए तीन करोड़ रुपये की लागत से एक कार्य योजना को तैयार किया गया है । कार्य योजना को व्यवहारिक रूप प्रदान करने के लिए जल्द निर्माण कार्यों को शुरू किया जाएगा । उन्होंने यह भी कहा कि परिधि गृह के समीप निर्माणाधीन पार्किंग के धरातल तल को एक माह के भीतर तैयार कर लिया जाएगा ।

विधायक ने इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों, और विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित भी किया । उन्होंने इस दौरान उपस्थित लोगों को स्वच्छता शपथ भी दिलाई । इससे पहले उपायुक्त डीसी राणा ने विधायक पवन नैय्यर का स्वागत किया और उन्हें शॉल टोपी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया ।

इस दौरान डीसी राणा ने रावी नदी उत्सव के तहत आयोजित की गई विभिन्न गतिविधियों का ब्यौरा भी रखा।कार्यक्रम में राजकीय महाविद्यालय चंबा के समाजशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ महेंद्र सलारिया और राजकीय माध्यमिक पाठशाला हरदासपुर की छात्रा कुमारी दीक्षा ने भी अपने विचार रखे । कार्यक्रम में जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता रणजीत चौधरी ने उपस्थित गणमान्य लोगों का आभार व्यक्त किया ।

इससे पहले ज़िला मुख्यालय के साथ लगते क्षेत्र करियां, शीतला पुल से लेकर मंगला, सरोल , परेल इत्यादि क्षेत्रों और चिन्हित हॉटस्पॉट क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाकर कूड़े-कचरे को इकट्ठा किया गया । कार्यक्रम के पश्चात मंजरी गार्डन में सदर विधायक पवन नैय्यर और उपायुक्त डीसी राणा की अध्यक्षता में वन विभाग के सौजन्य से एक सौ चिनार और चंपक के पौधे भी रोपित किए गए । इसके बाद परिधि गृह चंबा से नेहरू युवा केंद्र के वालंटियर और पुलिस कर्मियों ने स्वच्छता मशाल यात्रा में भाग लिया । शीतला माता मंदिर परिसर के समीप सांय रावी नदी तट पर दीप प्रज्वलित करने के साथ आरती का आयोजन भी किया गया ।

इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष जसवीर नागपाल, अध्यक्ष नगर परिषद नीलम नैयर,अध्यक्ष कृषि उपज मंडी समिति डी एस ठाकुर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस अरुल कुमार, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा, सहायक आयुक्त रामप्रसाद शर्मा, उपनिदेशक उच्च शिक्षा प्यार चंद चाढक, उपनिदेशक एवं परियोजना अधिकारी ग्रामीण विकास अभिकरण चंद्रवीर सिंह, सहायक वन आरण्यपाल रजनीश महाजन, सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी, जिला भाषा अधिकारी तूकेश शर्मा , गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने भी हिस्सा लिया ।

भाषण , नारा लेखन और चित्रकला प्रतियोगिता के ये रहे विजेता

राजकीय महाविद्यालय चंबा के नारा लेखन में प्रथम स्थान पर पामेश कुमार, द्वितीय स्थान पर तनिष्का ठाकुर वह तृतीय स्थान पर साहिल कुमार रहे ।

इसी तरह चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर हर्ष हितेषी द्वितीय स्थान पर स्मृति ठाकुर तृतीय स्थान पर कृतिका ठाकुर रही ।

विभिन्न स्कूलों की भाषण प्रतियोगिता में सीनियर सेकेंडरी स्कूल गर्ल्स चंबा की परिधि कुमारी प्रथम स्थान पर रही |द्वितीय स्थान पर सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुम्हारका की काजल , तृतीय स्थान पर गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल उदयपुर की अंकिता व गवर्मेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल लुड्डू की ललिता भी तीसरे स्थान पर रही ।

नारा लेखन में गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंगला की अनामिका प्रथम स्थान पर रही| द्वितीय स्थान पर सीनियर सेकेंडरी स्कूल गर्ल्स चंबा की श्वेता सिंह दूसरे व गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बॉयज चंबा के पुनीत सूर्या तथा तृतीय स्थान पर गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सरोल की स्नेहा तथा गवर्मेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुम्हारका की आंचल रही ।

चित्रकला प्रतियोगिता में गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी गर्ल्स स्कूल चंबा की निशा प्रथम स्थान पर, द्वितीय स्थान पर गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल करियां की काजल तथा गवर्नमेंट हाई स्कूल पल्यूर के अंकुश तृतीय स्थान पर तथा गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल उदयपुर की माला भी तृतीय स्थान पर रही ।

प्रारंभिक शिक्षा वर्ग में चित्रकला प्रतियोगिता में गवर्नमेंट मिडिल स्कूल हरदासपुरा की प्रथम स्थान पर अंजलि, द्वितीय स्थान पर कबीर गवर्नमेंट मिडिल स्कूल धडोग, तृतीय स्थान पर गवर्नमेंट मॉडल गर्ल सीनियर सेकेंडरी स्कूल चंबा कि तनीषा रही ।

इसी तरह से नारा लेखन में नीलमणि गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सरोल प्रथम स्थान पर, द्वितीय स्थान पर गवर्नमेंट मिडिल स्कूल हरदासपुरा की स्नेहा तथा तृतीय स्थान पर गवर्नमेंट मिडिल स्कूल पक्काटाला की भूमि और भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर दीक्षा गवर्नमेंट मिडिल स्कूल हरदासपुरा, द्वितीय स्थान पर मानसी गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सरोल व तृतीय स्थान पर गोविंद मिडिल स्कूल धड़ोग से रहे ।

प्रारंभिक शिक्षा वर्ग में चित्रकला प्रतियोगिता में गवर्नमेंट मिडिल स्कूल हरदासपुरा की प्रथम स्थान पर अंजलि, द्वितीय स्थान पर कबीर गवर्नमेंट मिडिल स्कूल धडोग, तृतीय स्थान पर गवर्नमेंट मॉडल गर्ल सीनियर सेकेंडरी स्कूल चंबा कि तनीषा रही ।

प्रभात फेरी और स्वच्छता अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चंबा की छात्रा पूर्णिमा व छात्र रजत तथा अंकित स्वयं सहायता समूह, आस्था स्वयं सहायता समूह, समता महिला मंडल सिद्धपुरा, धनेश्वरी स्वयं सहायता समूह, महिला मंडल राजपुरा, साईं स्वयं सहायता समूह, महिला मंडल फोलगत, बरेटा, चामुंडा स्वयं सहायता समूह उदयपुर, राम स्वयं सहायता समूह, बीना स्वयं सहायता समूह, सीमा महिला मंडल, महिला मंडल संतोषी माता डडयाडा 1व डडयाडा 2 को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...