चम्बा के कियाणी में बिहार के युवक ने उठाया ये खौफनाक कदम, परिजनों के उड़े होश

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गूरुंग 

बिहार के एक युवक ने जिला चम्बा के कियाणी में किराए के मकान में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान नीतिश (19) पुत्र धनु महतो निवासी बिदोल जिला बेगुसराय बिहार के रूप में हुई है जोकि यहां मिस्त्री का काम करता था। वह टाइल्स व मार्बल का काम करता था। वह काफी समय से अपने भाई के साथ कियाणी में किराए के मकान में रह रहा था।

वीरवार को सुबह करीब 10 बजे जब उसकी भाभी बच्चों के जूते लेने के लिए उसके कमरे में गई तो दरवाजा अंदर से बंद था। उसने दरवाजा खटखटाया लेकिन दरवाजा नहीं खुला। उसके बाद उसने एक खिड़की से झांककर देखा तो अंदर नीतिश फंदे से लटका हुआ था।

यह देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई और वह चिल्लाने लगी। उसके चिल्लाने पर परिवार के अन्य सदस्य भी वहां पहुंच गए। उसके बाद पुलिस को सूचित किया।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवक को फंदे से नीचे उतारा। युवक ने कच्चे मकान की छत की लकड़ी के साथ फंदा लगाया था। पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाने के बाद शव को कब्जे में लिया। इसके अलावा परिजनों के बयान भी दर्ज किए। परिजनों ने किसी पर कोई शक जाहिर नहीं किया है।

परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि नीतिश को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं थी। वह खुश रहता था। वहीं शव का मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल चम्बा में पोस्टमार्टम करवाया गया।

एसपी अरूल कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है तथा पुलिस ने सीआरपीसी 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कन्फ्यूजन खत्म, कल एक ही दिन होगी अष्टमी और नवमी

हिमखबर डेस्क  चैत्र नवरात्रि पर्व में अष्टमी और नवमी को...

कितने दिन का होगा लॉकडाउन? दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट, मोदी ने दिए क्या संकेत?

हिमखबर डेस्क  मिडल ईस्ट में जारी जंग और तनाव थमने...

सरकार हिमाचल में बसाएगी 3 नए सैटेलाइट शहर, HUDCO और HIMUDA के बीच MoU साइन

हिमखबर डेस्क  प्रदेश में तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास...