
नगरोटा- सूरिया
आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अमलेला में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का समापन किया गया इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सतीश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।
समापन समारोह के अवसर पर एसएमसी प्रधान पंकज अत्री, ग्राम पंचायत प्रधान, देशराज जरियाल, उप प्रधान बक्शीश चौधरी,पंचायत सचिव श्रीमती रेनू बाला,एसएमसी कार्यकारिणी के अन्य सदस्य, विद्यालय के अध्यापक, बीएड प्रशिक्षु आदि उपस्थित रहे ।
इस अवसर पर एनएसएस प्रभारी संजय कुमार और निशा कुमारी ने शिविर के दौरान किए गए कार्यों का ब्यौरा मुख्य अतिथि महोदय के समक्ष प्रस्तुत किया।
उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान स्वयंसेवीयों ने प्राकृतिक जल स्त्रोत, राधा कृष्ण मंदिर, शिव मंदिर, सड़कों, विद्यालय प्रांगण,खेल के मैदान आदि की सफाई की,तथा जागरूकता रैलीओं का आयोजन किया।
उन्होंने स्वयंसेवीयो की पूरी दिनचर्या की विस्तार पूर्वक जानकारी दी । मुख्य अतिथि महोदय जी ने अपने संबोधन में स्वयंसेवकों द्वारा किए गए कार्यों की खुले मन से प्रशंसा की तथा उन्होंने बताया कि एक विद्यार्थी में शिक्षा के साथ-साथ एक अच्छे समाज सेवक और देश प्रेम की भावना भी होनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि हमारे देश को ऐसे युवाओं की आवश्यकता है जो इसे उन्नति के पथ पर अग्रसर करें और भारत के गौरवशाली अतीत की पुनरावृति करें उन्होंने बताया कि हमारे विद्यालय के स्वयंसेवी इस काम को बखूबी आगे बढ़ा रहे हैं।
मैं उम्मीद करता हूं की यह स्वयंसेवी आगे भी इसी प्रकार अपने कर्तव्य का निर्वहन करते रहेंगे। इस अवसर पर देश प्रेम के गीत और हिमाचली संस्कृति पर आधारित लोक नृत्य भी समाजसेवियों द्वारा प्रस्तुत किए गए।
गौरतलब है कि इस साथ रिसीव शिविर का आयोजन 17 दिसंबर से 23 दिसंबर तक किया गया।
