ग्रामीण की तेजधार हथियार से हत्या, एक आरोपी धरा; दूसरे की तलाश जारी

--Advertisement--

Image

शिमला-जसपाल ठाकुर

पुलिस थाना देहा के तहत कलगांव के बस स्टैंड के पास मंगलवार देर रात तेजधार हथियार से हमला कर एक व्यक्ति की हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या की वारदात से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। मृतक के परिजनों ने गांव के दो लोगों पर हत्या संदेह जताया है। मृतक की पहचान रमेश गजटा निवासी गांव कलगांव तहसील ठियोग शिमला के रूप में हुई है।

वहीं पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी भेज दिया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ जगह-जगह नाकेबंदी कर दी है। पुलिस ने हत्या के आरोप में एक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक मुख्य आरोपी अभी तक पुलिस की पकड़ में नहीं आया है।

जानकारी के अनुसार सुदेश पुत्र रमेश गजटा निवासी गांव कलगांव तहसील ठियोग शिमला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 22 दिसंबर को करीब रात 12:30 बजे जब वह अपने घर पर थे, तो उनकी मां रामेश्वरी देवी ने बताया कि कलगांव बस स्टैंड पर किसी ने उनके पिता की हत्या कर दी है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि वह मौके पर पहुंचा, तो देखा कि उसके पिता की गर्दन पर किसी तेजधार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी है। मृतक के परिजनों ने गांव के दो लोगों पर हत्या का संदेह जताया है, क्योंकि शाम को ये दोनों लोग उसके पिता के साथ थे।

उधर, एसपी की कार्यकारी एसपी साक्षी वर्मा का कहना है कि पुलिस ने पर मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे आरोपी तलाश अभी जारी है। एसपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 302 व 34 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कन्फ्यूजन खत्म, कल एक ही दिन होगी अष्टमी और नवमी

हिमखबर डेस्क  चैत्र नवरात्रि पर्व में अष्टमी और नवमी को...

कितने दिन का होगा लॉकडाउन? दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट, मोदी ने दिए क्या संकेत?

हिमखबर डेस्क  मिडल ईस्ट में जारी जंग और तनाव थमने...

सरकार हिमाचल में बसाएगी 3 नए सैटेलाइट शहर, HUDCO और HIMUDA के बीच MoU साइन

हिमखबर डेस्क  प्रदेश में तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास...