अप्पर चौगान में मुख्य बाजार को जाने वाला रास्ते की हालत खस्ता,स्थानीय लोग व दुकानदार परेशान

--Advertisement--

Image

नूरपुर-देवांश राजपूत

नूरपुर शहर के अप्पर चौगान में मुख्य बाजार को जाने वाला रास्ते की खस्ता हालत से स्थानीय लोग व दुकानदार परेशान है। स्थानीय दुकानदारों सुमित, बलवंत सिंह, रोहित व शंकर आदि का कहना है कि उक्त सड़क की खस्ता हालत के कारण आए दिन दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।

सड़क के बीच में एक गड्डा है जिसको नगर परिषद ने एक टीन की चादर से ढका हुआ है, तथा वाहनों की आवाजाही से अक्सर उक्त टीन का मुंह एक तरफ से खुल जाता है जिसे परिषद द्वारा लीपापोती कर मिट्टी डाल कर भरा जाता है। उन्होंने कहा कि इस सड़क पर कई वाहन परिषद की उदासीनता के चलते दुर्घटनाग्रस्त हो चुके है।

वहीं दुकानदारों ने कहा कि पिछले 15 दिनों से अप्पर चौगान में नगर परिषद द्वारा स्थापित वाटर कूलर की पानी की सप्लाई बंद है जिससे लोगों को काफी मुश्किले पेश आ रही है। उन्होंने परिषद से मांग की है कि जनहित में उक्त सड़क की मरम्मत करवाई जाए तथा वाटर कूलर की सप्लाई बहाल की जाए।

इस संदर्भ में कार्यकारी अधिकारी आशा वर्मा का कहना है कि उक्त सड़क की मुरम्मत के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है तथा सड़क का  का कार्य 2 दिन तक शुरू हो जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...