ओमिक्रोन के खतरे के बीच बिलासपुर में एक साथ स्कूल के 23 छात्र पॉजिटिव

--Advertisement--

Image

बिलासपुर- सुभाष चंदेल

ओमिक्रोन के खतरे के बीच बिलासपुर जिला के एक स्कूल में एक साथ 23 विद्यार्थी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे अभिभावकों के समक्ष अपने बच्चों की सेहत की चिंता बढ़ गई है। हालांकि, बच्चों में कोई सिम्टम नहीं हैं लेकिन बावजूद इसके ऐहतियात के तौर पर इन सभी संक्रमित बच्चों को होम आईसोलेट कर दिया गया है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डॉ. प्रवीण कुमार ने स्कूल का विजिट कर स्कूल प्रबंधन से ताजा स्थिति का जायजा लिया। बहरहाल, शिक्षा विभाग ने तत्काल प्रभाव से सरकारी गाइडलाइन के आधार पर स्कूल को अगले 48 घंटों के लिए बंद कर दिया है।

सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि राजकीय उच्च पाठशाला देलग में 23 बच्चे कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। शिक्षा विभाग की टीम के साथ स्कूल का दौरा भी किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...

गगल में दो युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार, 5.97 ग्राम हेरोइन बरामद

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए...