जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर का स्वास्थ्य बिगड़ा, जोनल अस्‍पताल मंडी में हुए भर्ती

--Advertisement--

Image

मंडी- नरेश कुमार

प्रदेश के जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर का बुधवार दोपहर बाद अचानक स्वास्थ्य बिगड़ गया। मंडी में बैठक के दौरान चक्कर आने से वह बेहोश हो गए। भाजपा कार्यकर्ता उन्हें उपचार के लिए तुरंत जोनल अस्पताल मंडी ले गए। वहां उनका सीटी स्कैन व कुछ अन्य टेस्ट हुए हैं। उन्हें चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। राहत की बात यह है कि उनकी सीटी स्कैन की रिपोर्ट सामान्य पाई गई है। चिकित्सकाें ने उनकी एमआरआइ करवाने का निर्णय लिया है।

प्रशासन ने नेरचौक मेडिकल कालेज प्रबंधन को अलर्ट पर रखा है। महेंद्र सिंह ठाकुर को नेरचौक मेडिकल कालेज शिफ्ट करने पर विचार किया जा रहा है। कुल्लू से वापस लौटे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जोनल अस्पताल पहुंच महेंद्र सिंह ठाकुर का कुशलक्षेम जाना। चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य को लेकर जानकारी ली।

महेंद्र सिंह ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 27 दिसंबर को मंडी में प्रस्तावित दौरे के लिए पिछले तीन से यहां डेरा डाल रखा है। तैयारियों को लेकर वह प्रशासन व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। कुछ दिनों से उनका यूरिक एसिड बढ़ा हुआ है। इससे चलने फिरने में थोड़ी दिक्कत आ रही थी। यूरिक एसिड के साथ उच्च रक्तचाप की शिकायत होने पर अचानक उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया।

जोनल अस्पताल मंडी के मेडिसिन विशेषज्ञ डा. सुरेंद्र ठाकुर का कहना है कि जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर की सीटी स्कैन की रिपोर्ट सामान्य है। उन्हें निगरानी में रखा गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...