सुरेश भारद्वाज से मिले संजौली एबीवीपी इकाई के छात्र, विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

--Advertisement--

Image

शिमला-जसपाल ठाकुर

एबीवीपी संजौली इकाई के कार्यकर्ताओं ने आज शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज जी के समक्ष कई लंबित मांगों को रखा और उन्हें जल्द से जल्द पूरा करने का आग्रह किया। एबीवीपी इकाई के अध्यक्ष अकुंश वर्मा की अध्यक्षता में ये ज्ञापन सौंपा।

उन्होंने बताया कि काॅलेज परिसर में खेल स्टेडियम की समस्या के साथ पार्किंग की वयवस्था करना और छात्राओं के लिए छात्रावास का निर्माण भी शीघ्र करने की भी मांग रखी गई ताकि यहाँ पड़ने वाली छात्राएँ इसका लाभ उठा सके।
इसके अलावा छात्र परिषद के चुनाव बहाल करने की मांग को भी प्रमुखता के साथ रखा गया।

एबीवीपी के संजौली इकाई के सचिव शुभम बगलाट ने बताया कि माननीय शहरी विकास मंत्री ने इन मांगों को पूरा करने का जल्द से जल्द आश्वासन दिया है। इकाई की प्रेस सचिव सिमरन भारद्वाज ने इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि माननीय शहरी विकास मंत्री आज बैडमिंटन प्रतिकयोगिता में बतौर मुख्यअतिथि पधारे थे।

इसे पूर्व संजौली एबीवीपी इकाई ने शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज जी का जोरदार स्वागत किया और उनका यहाँ आने पर आभार जताया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

धर्मशाला एथलेटिक्स मीट: पहले दिन कांगड़ा, मंडी और खेलो इंडिया केंद्र के खिलाड़ियों का जलवा

धर्मशाला के सिंथेटिक ट्रैक में आयोजित 67वीं राज्य स्तरीय...