घूसखोर एसएचओ निलंबित, 24 घंटे बाद भी नहीं लग पाया सुराग, पुलिस तलाश में जुटी

--Advertisement--

Image

हमीरपुर- व्यूरो रिपोर्ट

विजिलेंस टीम को गाड़ी से रौंदने का प्रयास कर रिश्वत के 25 हजार रुपये लेकर फरार आरोपी एसएचओ नीरज राणा को निलंबित कर दिया गया है। आरोपी के खिलाफ विभागीय जांच भी बिठाई गई है।

24 घंटे बाद भी उसका सुराग नहीं लग पाया है। विजिलेंस और पुलिस की टीमें तलाश में जुटी हुई हैं। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी प्रदेश उच्च न्यायालय में जमानत की अर्जी लगा सकता है। योगराज चंदेल नादौन थाने के नए एसएचओ नियुक्त किए गए हैं।

दरअसल, पीड़ित कारोबारी ने विजिलेंस में शिकायत कर आरोप लगाया था कि एसएचओ नादौन नीरज राणा मवेशियों को पठानकोट ले जाने की अनुमति देने की एवज में 25,000 रुपये की रिश्वत मांग रहा है। पैसा न देने पर फर्जी मामले में फंसाने की धमकी भी दे रहा है।

शिकायत के आधार पर विजिलेंस ने एसएचओ को रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया। आरोपी एसएचओ अपनी निजी कार से मौके पर पहुंचा और शिकायतकर्ता से रिश्वत की राशि ले ली। इसी बीच विजिलेंस की टीम उसे दबोचने के लिए बढ़ी तो वह अपनी कार में बैठ गया और टीम पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास करते हुए फरार हो गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

धर्मशाला एथलेटिक्स मीट: पहले दिन कांगड़ा, मंडी और खेलो इंडिया केंद्र के खिलाड़ियों का जलवा

धर्मशाला के सिंथेटिक ट्रैक में आयोजित 67वीं राज्य स्तरीय...