कांगड़ा का युवक केशव विशाखापटनम में लापता, 4 दिन से परिवार से नहीं हुआ संपर्क

--Advertisement--

Image

देहरा-शीतल शर्मा

देहरा के हरिपुर के गांव बगोली के केशव उपाध्याय जो इंडियन नेवी में सबमरीन विंग में काम करता है बीते 4 दिन से लापता चल रहा है। केशव इस समय विशाखापटनम में कार्यरत है और 4 दिन से अपने बेस कैंप से लापता चल रहा है। परिजनों ने पीएम मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से लापता बेटे को तलाश करने की गुहार लगाई है।

केशव के पिता का कहना है कि उनके घर में केशव ही एकमात्र कमाने वाला है। केशव छुट्टी पर घर आया था। 13 दिसंबर को केशव घर से ड्यूटी के लिए विशाखापटनम निकला था और 16 दिसंबर को वह वहां पहुंचा। ड्यूटी पर पहुंचने पर उसने परिवार को जानकारी दी थी लेकिन उसके बाद से केशव का फोन बंद आ रहा है।

परिजनों का कहना है कि नेवी वाले भी उनके बेटे की कोई सूचना नहीं दे रहे हैं। न ही वह ये बता रहे हैं कि उनका बेटा कहां लापता हुआ है। परिजनों ने पीएम मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से लापता बेटे को जल्द से जल्द तलाश करने की गुहार लागई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो तीन हफ्ते में खत्म हो जाएगा युद्ध, धड़ाम से गिरेंगी ईंधन की कीमतें, ट्रंप का बड़ा बयान

हिमखबर डेस्क  अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया...

सतलुज की लहरों में समा रही थी जिंदगी, फिर पुलिस वाले ने किया ऐसा काम….हर कोई कर रहा सलाम

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रामपुर में हिमाचल पुलिस के...