मंहगाई व बेरोज़गारी भाजपा के पतन का मुख्य कारण – कुलदीप पठानिया

--Advertisement--

Image

अनिल संबियाल- सिहुंता

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता व प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री कुलदीप सिंह पठानिया जी ने कांग्रेस सदस्यता अभियान के अंतर्गत भट्टियात की ग्राम पंचायत गोला का दौरा किया और पंचायत की जनता से संवाद किया।

ग्राम पंचायत गोला की स्थानीय जनता व कांग्रेस कार्यकर्ताओं में 2022 में होने वाले विधानसभा के चुनावों को लेकर काफी उत्साह दिखा।

कॉंग्रेस के पूर्व विधायक एवं वर्तमान में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता कुलदीप सिंह पठानिया ने मंहगाई व बेरोजगारी को लेकर वर्तमान सरकार के ऊपर जम कर प्रहार किए।

उन्होंने कहा कि बीजेपी के कार्यकाल में महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ कर रख दी है। आज की युवा पीढ़ी पढ़-लिख कर दर-दर ठोकरें खाने को मजबूर हो चुकी है।

भाजपा की दमनकारी नीतियों से आम आदमी परेशान है। उन्होंने कहा कि स्कूल हों, हॉस्पिटल हों, सड़कें या अन्य सुविधाएं कांग्रेस की देन है।

कुलदीप पठानिया ने कहा कि भटियात की पंचायत हटली,बलाना और गोला का आज कांग्रेस सदस्यता अभियान को लेकर लोगों से मिलना हुआ और लोगों की समस्याओं को भी सुना।

जिसमें जनता का भरपूर सहयोग मिला। कई लोगों ने भाजपा का साथ छोड़ कर कांग्रेस का दामन भी थामा। कांग्रेस सदस्यता अभियान में कई गणमान्य लोग व गोला- भ्योरा की समस्त जनता मौजूद रही।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...