पठानकोट-चम्बा एन.एच. पर दो कारों में जोरदार टक्कर, यात्री सुरक्षित

--Advertisement--

Image

पठानकोट- भुपिंद्र सिंह राजू

पठानकोट-चम्बा एन.एच. पर पंजपुला के समीप दो कारों में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार लोगों को मामूली चोटें आई है। जम्मू का परिवार बलेनो कार में सवार होकर जम्मू से डल्हौजी घूमने आया हुआ था। सोमवार देर शाम डल्हौजी से जम्मू वापस जा रहे थे कि पंजपूला के समीप एक मोड़ पर पहुंचा तो अचानक दुनेरा से बनीखेत आ रही एक मारुति कार के साथ टक्कर हो गई।

यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों कारों के अगले हिस्से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही कि बलेनों कार में लगे एयर बैग खुल जाने के कारण इसमें सवार हुए लोगों को मामूली चोटें आई है। दोनों कार चालकों द्वारा अपनी-अपनी गलती को मानते हुए इस घटना का निपटारा मौके पर ही कर लिया गया। जम्मू यात्रियों ने अपना प्राथमिक उपचार नजदीकी अस्पताल बनीखेत में करवाया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टांडा में हिमकेयर कार्ड बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी

हिमखबर डेस्क डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज एवं अस्पताल टांडा...

हिमाचल में 30 तक मानसून की एंट्री, आज से 29 जून तक प्रदेश में अंधड़, गर्जन और बिजली चमकने की आशंका

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक अब...