पठानकोट से बैजनाथ के लिए चलेगी एक और रेलगाड़ी

--Advertisement--

Image

काँगड़ा-राजीव जस्वाल

कांगड़ा घाटी में रेलगाड़ियां बहाल होने से यात्रियों को सुविधा मिल रही है। कांगड़ा घाटी रेल ट्रैक पर पांच दिसंबर से एक और रेलगाड़ी पठानकोट-जोगेंद्ररनगर रेलमार्ग पर दौड़ना शुरू कर देगी। पठानकोट से बैजनाथ तक यात्रियों को लाएगी। इससे अन्य राज्य के लोगों को सफर करने में आने वाली दिक्कतों का समाधान होगा।

यह रेलगाड़ी पठानकोट से शाम 3.20 पर चलकर नगरोटा सूरियां रेलवे स्टेशन पर 6.20 पर पहुंचेगी व रात 9.50 पर बैजनाथ पहुंचेगी। जबकि यही रेलगाड़ी सुबह चार बजे बैजनाथ से चलकर सुबह 7.50 बजे नगरोटा सूरियां पहुंचेगी व सुबह 10.45 पर पठानकोट पहुंचेगी। इस रेलगाड़ी के चलने से दूसरे राज्यों से सफर करने वालों सहित कांगड़ा घाटी के लोगों को एक बहुत बड़ी राहत मिलेगी।

यह बोली उत्तर रेलवे मंडल फिरोजपुर की मंडल प्रबंधक मीना शर्मा

उत्तर रेलवे मंडल फिरोजपुर की मंडल प्रबंधक मीना शर्मा ने बताया कि पांच दिसंबर को एक और ट्रेन पठानकोट बैजनाथ रेलमार्ग पर चलाने की मंजूरी दे दी है। शीघ्र ही बची एक ट्रेन भी रेलमार्ग पर चला दी जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...