करयाना की दुकान से पुलिस ने पकड़ी डेढ़ किलो चरस

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

नारकोटिक्स की टीम ने एक दुकानदार से 1.621 किलोग्राम चरस बरामद की है। इस संदर्भ में पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मंगत राम पुत्र खनु निवासी भुजलिंग का रहने वाला है। मंगत राम लोहारड़ी बाजार में किराना की दुकान करता है।

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दबिश देकर आरोपी की दुकान से 1.621 किलोग्राम चरस बरामद की है। वहीं, डीएसपी बीडी भाटिया ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

वहीं, डमटाल के गांव झिकली जटोली में स्टेट नारकोटिक्स सेल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार दो युवकों की तलाशी ली। इस दौरान उनके पास से 594 ग्राम चरस बरामद हुई। स्टेट नारकोटिक्स सेल की टीम ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान पियुंदी राम उर्फ जग्गो पुत्र जरमो निवासी गांव बड़ग्रां तहसील भरमौर जिला चंबा और राज कुमार उर्फ राजू पुत्र कृष्ण चंद निवासी गांव बड़ग्रां तहसील भरमौर जिला चंबा के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना डमटाल में लाया गया और मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की ओर से आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। मामला दर्ज होने की पुष्टि पुलिस उप अधीक्षक नूरपुर डीएसपी सुरेंद्र शर्मा ने की है। संवाद

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टांडा में हिमकेयर कार्ड बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी

हिमखबर डेस्क डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज एवं अस्पताल टांडा...

हिमाचल में 30 तक मानसून की एंट्री, आज से 29 जून तक प्रदेश में अंधड़, गर्जन और बिजली चमकने की आशंका

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक अब...