दिवाली के चलते एक से सात नवंबर तक अतिरिक्त बस सेवाएं संचालित करेगा एचआरटीसी, करें ऑनलाइन बुकिंग

--Advertisement--

Image

एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार ने  कहा कि अग्रिम पूछताछ के लिए एचआरटीसी के दूरभाष नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। पूछताछ के लिए सीबीए दिल्ली का नंबर 011-23868694, सीबीए चंडीगढ़ 0172-2668943 और सीबीए शिमला का नंबर 0177 -2656326 है।

शिमला-जसपाल ठाकुर

आम जनता को दिवाली के मौके पर अपने गृह स्थानों तक पहुंचाने के लिए परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) एक से सात नवंबर तक दिल्ली, चंडीगढ़ व बद्दी से अतिरिक्त बसें चलाएगा। इन बस सेवाओं का लाभ लेने के लिए लोग हिमाचल पथ परिवहन निगम के ऑनलाईन पोर्टल पर अग्रिम बुकिंग करवा सकते हैं। ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

यह जानकारी एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार ने दी। उन्होंने कहा कि अग्रिम पूछताछ के लिए एचआरटीसी के दूरभाष नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। पूछताछ के लिए सीबीए दिल्ली का नंबर 011-23868694, सीबीए चंडीगढ़ 0172-2668943 और सीबीए शिमला का नंबर 0177 -2656326 है।

दिवाली पर शाम पांच बजे से बंद रहेगी बस सेवाएं

वहीं दिवाली के मौके पर चार नवंबर को शाम पांच बजे से पांच नवंबर सुबह आठ बजे तक स्थानीय(लोकल) बस सेवाएं बंद रहेगी। वहीं आम जनता की मांग व यात्रियों की सुविधा के लिए दिवाली पर शाम को लंबी दूरी की एक-एक बस सेवा प्रदेश के सभी महत्वपूर्ण स्थानों जैसे दिल्ली से शिमला, दिल्ली से धर्मशाला, दिल्ली से कुल्लू, दिल्ली से मंडी और चंबा आदि स्थानों के लिए चलाई जाएगी।

हमीरपुर में मांग के आधार पर चलेंगी बसें

वहीं,  डीडीएम हमीरपुर विवेक लखनपाल ने कहा कि पहले बुकिंग के आधार पर ही लोगों की मांग अनुसार अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। दिवाली के अवसर पर चार अक्तूबर को शाम पांच बजे से पांच अक्तूबर सुबह आठ बजे तक हिमाचल पथ परिवहन निगम की सभी स्थानीय बस सेवाएं बंद रहेंगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी, बैकडेट से होंगे रेगुलर, आदेश जारी

हिमखबर डेस्क स्कूल शिक्षा विभाग में दो वर्ष का कार्यकाल पूरा...

शराब के नशे में व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, टांडा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिले के बैजनाथ थाना क्षेत्र से एक...