जतिन्द्र कुमार के घर ऐसा क्या हुआ जो चुनाव प्रचार बीच में छोड़ केवल पठानियां पहुंचे उनके घर

--Advertisement--

Image

शाहपुर- नितिश पठानियां

पंचायत हरनेरा के चुलाहन गांव में जतिन्द्र कुमार रत्न चन्द के घर हुआ बड़ा हादसा ।इस हादसे की खबर सुनते ही स्थानीय कांग्रेस नेता प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया फहतेहपुर के उप चुनाव के प्रचार से सीधा घटना स्थल पर पहुँचे।

बहा पर देखा तो जतिन्द्र कुमार सपुत्र रत्न चन्द के घर की 34 बकरियों के 34 छोटे छोटे बच्चे दो तीन दिनों में अचानक मर गए। जिससे जतिन्द्र कुमार के परिवार की कमर ही टूट गयी है।क्योंकि इनका ब्यवसाय ही भेड़ बकरियां का है।लेकिन आज 34 बकरियों के 34 बच्चे खत्म होने पर इनकी जिंदगी में बहुत बुरा प्रभाव पड़ा है।कोई एक महीने का कोई चार महीने का कोई एक साल का था।जिससे आने बाले समय मे इस परिवार का यही धन दौलत थी लेकिन आज सब खत्म हो चुका है।

स्थानीय कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया ने जतिन्द्र परिवार को इस हादसे होने पर सांत्वना दी और हौसला दिया। पठानिया ने तुरंत जिलाधीश महोदय,SDM शाहपुर,वैटनरी बिभाग के डिप्टी डायरेक्टर को फोन पर तुरन्त जानकारी दी और मौका देखने के लिए अपील की। जिससे इस गरीव परिवार को आर्थिक मदद मिले।ओर इस हुए नुकसान की भरपाई की जाए।

पठानिया ने सम्बंधित पशुपालन बिभाग के मंत्री वरिंद्र कंवर से फोन पर इस गरीव परिवार की आर्थिक मदद करने की भी अपिल की।ताकि इस परिवार को अपनी रोजीरोटी की चिंता न सताए। इस मौके पर पंचायत प्रधान रचना देवी, पंचायत हरनेरा उपप्रधान गोपाल सिंह,सिहुवा पंचायत प्रधान अजय बबली ,सोशल मीडिया प्रभारी ब्लॉक् कांग्रेस शाहपुर विनय ठाकुर भी मौके पर मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

एचपीएससीएससी गैस एजेंसी शाहपुर के लिए घरेलू गैस सिलेंडर वितरण शुल्क की नई दरें अधिसूचित

शाहपुर - नितिश पठानियां जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने...

अलेना ऑटो इंडस्ट्रीज में 200 पदों पर भर्ती, 27 से 29 अप्रैल तक कैंपस इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क अलेना ऑटो इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड मोहाली द्वारा पुरुष...

मां बगलामुखी देवी की जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, सुबह 4 बजे से कतारों में नजर आए श्रद्धालु

हिमखबर डेस्क प्राचीन सिद्धपीठ श्री बगलामुखी मंदिर बनखंडी में माता...

हिमाचल में पहली बार बनेगा नया इतिहास, पंचायत चुनाव में 31214 सीटों पर होगी चुनावी महाजंग

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पहली बार पंचायती राज संस्थाओं...