मतदान बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ होगा जनादेश-कौल सिंह ठाकुर

--Advertisement--

Image

मंडी-23 अक्टूबर-नरेश कुमार

पूर्व मंत्री कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर ने कहा है कि मतदान बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ जनादेश होगा।उन्होंने कहा कि भाजपा ने आज इस देश प्रदेश को बर्बादी की राह पर लाकर खड़ा कर दिया है।

आज द्रंग विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी प्रतिभा सिंह के साथ चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा इस उप चुनाव को लेकर पूरी तरह वोखलाई हुई है। भाजपा मुद्दों पर नही क्षेत्रवाद की राजनीति कर लोगों को गुमराह करती है।उन्होंने कहा कि द्रंग आज विकास के मामलें में वही खड़ा है जहां वह इसे छोड़ कर गए थे।

उन्होंने कहा कि आउट सोर्स की भर्ती में भी एक विशेष क्षेत्र के लोगों की भर्ती इस क्षेत्र में हो रही है जो यहां के युवाओं के साथ एक बड़ा अन्याय है। उन्होंने कहा कि आज सरकारी नोकरिर्यो में भी प्रदेश के बाहरी लोगों की नियुक्तियां हो रही है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी का आंकड़ा दिनों दिन बढ़ता जा रहा है।

कौल सिंह ने लोगों का आह्वान किया की इस क्षेत्र के विकास में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का विशेष योगदान रहा।उन्होंने कहा कि आज अब वह हमारे बीच नही है,पर उनका मार्गदर्शन आज प्रतिभा सिंह के रूप में उनके पास है जो उनके विकास के पथ को आगे बढायेगी।उन्होंने कहा कि प्रतिभा सिंह को वोट वीरभद्र सिंह को उनकी एक श्रद्धांजलि होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...