कांगड़ा में आनलाइन राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता 24 अक्टूबर से होगी शुरू

--Advertisement--

Image

काँगड़ा-राजीव जस्वाल

योगासन खेल महासंघ की ओर से 25 अक्टूबर को द्वितीय राज्यस्तरीय आनलाइन योगासन प्रतियोगिता करवाई जाएगी। इसमें विजेता प्रतिभागी 25 अक्टूबर से 12 नवंबर 2021 तक राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। राष्ट्रीय योगासन खेल महासंघ से संबद्ध हिमाचल प्रदेश योगासन खेल संघ अध्यक्ष लीला धर शर्मा ने कहा कि प्रदेश से खेलो इंडिया के लिए द्वितीय राज्यस्तरीय आनलाइन योगासन प्रतियोगिता करवाई जा रही है।

उन्होंने बताया कि बच्चों का योग खेल में भविष्य बहुत ही अच्छा रहने वाला है और इस बार प्रतियोगिता विभिन्न प्रकार से करवाई जाएगी। इसमें भाग लेने के लिए आयु वर्ग बालकों/बालिकाओं के लिए सब जूनियर 9 से 14 वर्ष, जूनियर 14 से 18 वर्ष व सीनियर 18 से 28 वर्ष होगा। उन्होंने बताया कि प्रतिभागियों को योगासन खेल एसोसिएशन के आनलाइन गूगल फार्म में अपना पंजीकरण करना होगा जबकि पंजीकरण की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर, 2021 तक है। पंजीकृत बच्चों को फाइनल राउंड में प्रदर्शन करना होगा।
उन्होंने बताया कि मार्च 2021 में प्रथम राज्य स्तरीय योगआसन प्रतियोगिता अध्यक्ष लीला धर शर्मा की अध्यक्षता में करवाई गई थी। जिसमें प्रदेश के लगभग सभी जिलों से बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया था। उन्होने बताया कि हिमाचल प्रदेश योग खेल संघ, राष्ट्रीय योग खेल महासंघ से पंजीकृत है जो कि खेल मंत्रालय द्वारा पंजीकृत एक मात्र योग संस्था है। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश की संस्था सभी अंतरराष्ट्रीय योग संघ से जुड़ी है जिसके अध्यक्ष स्वामी रामदेव व महासचिव डा. एचआर नागेंद्रा हैं।
इसमें भाग लेने के लिए आयु वर्ग बालकों/बालिकाओं के लिए इस प्रकार से है  सव- जुनियर 9+ से 14 वर्ष, जुनियर 14+ से 18 वर्ष व सिनियर 18+ से 28  वर्ष होगा। प्रतिभागियों को योगासन खेल एसोसिएशन के ऑनलाइन गूगल फार्म
में अपना पंजीकरण करना होगा!  पंजीकरण की अंतिम तिथि 23 अक्तूबर 2021, सांय 8:00 बजे तक है।  पंजीकृत बच्चों को फाइनल राउंड में प्रदर्शन करना होगा!
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा प्रशासन IPL के लिए अलर्ट: सभी मॉक ड्रिल सफल, तैयारी पूरी

हिमखबर डेस्क  मई माह के दौरान एच.पी.सी.ए. स्टेडियम में आयोजित...

DAV पब्लिक स्कूल गोहजू में विश्व स्वच्छता दिवस का उत्सव

DAV पब्लिक स्कूल, गोहजू में विश्व स्वच्छता दिवस का...

जमा दो परीक्षा में कांगड़ा के विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन पर, उपायुक्त हेमराज बैरवा ने दी बधाई

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आज घोषित...