रौडा सेक्टर में पानी की दिक्कत, सुध लेने वाला कोई नहीं- संदीप सांख्यान

--Advertisement--

Image

बिलासपुर- सुभाष चंदेल

जिला कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता व पूर्व महासचिव संदीप सांख्यान ने जल शक्ति विभाग को चेतावनी देते हुए चेताया है कि रौडा सेक्टर में पिछले ढाई-तीन महीनों से पानी की भारी कमी चल रही है, यदि इस पानी की कमी को पूरा नहीं किया गया तो खाली बर्तन लेकर जल शक्ति विभाग के कार्यलय के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा। बिलासपुर में इतनी पानी की कमी नहीं है जितना पानी का डिस्ट्रीब्यूशन गलत ढंग से किया जा रहा है यह सरासर विभाग के फील्ड स्टाफ में कार्यरत या ठेके पर दी गई जल योजनाओं की वजह से हो रहा है।

उन्होंने खुद रौडा सेक्टर न. 2 के घरों में जाकर वहां के बाशिंदों से बात की। लोंगो का कहना था कि पानी की भारी किल्लत के चलते कपड़े धोना तो दूर पर नहाने व पीने के पानी की व्यवस्था करने में भी विभाग नाकाम हुआ है। इस मसले पर संजय शर्मा, सोहन लाल पटियाल, मेहता परिवार, मधु शर्मा, जगदीश कौंडल, जगदीश भारद्वाज, बी.एल. शर्मा, विशाल शर्मा, कमला शर्मा, सुभाष कुमार व अन्य पचास घरों में पानी की भारी कमी है।

पिछले अढ़ाई-तीन महीनों से इन रौडा सेक्टर-2 के बाशिंदों ने जल शक्ति विभाग को लिखित और टेलीफोन के माध्यम से कई बार शिकायत भी की लेकिन विभागीय तौर पर लाव लपेट करके लोंगो को टाला ही गया है जबकि साढ़े छ करोड़ रुपये से बनी बिलासपुर शहर के अली खड़ पेयजल योजना कांग्रेस सरकार की देन रही है और वर्तमान जल शक्ति विभाग और सरकार इस योजना का पूर्ण दोहन करके शहर के लोंगो के लिए जल मुहैया करवाने में असफल रहा है।

जल शक्ति विभाग का यह कोई पहला कारनामा नहीं है, वार्ड नं 11 लखनपुर, ग्राम पंचायत बंदला, ग्राम पंचायत जलथल, ग्राम पंचायत नौंणी, ग्राम पंचायत मोर सिंघी, ग्राम पंचायत तल्याणा के साथ सदर विधानसभा क्षेत्र के बहुत से क्षेत्रों में पानी की सुचारू आपूर्ति करने में जल शक्ति विभाग असफल रहा है।

इस मसले पर संबंधित एस डी ओ और जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता को भी व्यक्तिगत रूप से भी बताया गया है लेकिन कुछ ठोस परिणाम सामने नहीं आए हैं, ऐसे में उन्होंने कहा कि हमारे पास खाकी घड़े या बरतन लेकर जल शक्ति विभाग के कार्यलय और उपायुक्त बिलासपुर के कार्यलय के आगे धरना प्रदर्शन करना ही एक मात्र विकल्प होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अपनों की सलामती के लिए वीडियो कॉल का सहारा, जानें हिमाचल के फंसे युवा क्या बोले

हिमखबर डेस्क  ईरान, इस्राइल और अमेरिका के बीच युद्ध के...

ब्यास नदी में मिला 24 वर्षीय गुमशुदा लड़की का शव

हिमखबर डेस्क  सुजानपुर के साथ लगते जिला कांगड़ा की पुलिस...

गुड़िया रेप व हत्या के दोषी नीलू चरानी की अपील पर सुनवाई टली

हिमखबर डेस्क  प्रदेश हाईकोर्ट में गुड़िया रेप व निर्मम हत्या...

फोन आया, लगा सपना देख रहा हूं, राज्यसभा प्रत्याशी ने नामांकन के बाद साझा की दिल की बात

हिमखबर डेस्क  हिमाचल से राज्यसभा सीट के लिए नामांकन दाखिल...